Pitbull Dog Attack: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में गुरुवार को एक पिटबुल कुत्ते ने नौ साल के बच्चे पर हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुत्ता बच्चे की जांघ से मांस नोंच ले गया। इसके अलावा बच्चे के चेहरे और पीठ पर भी गंभीर घाव हैं। परिवार वालों ने बच्चे को मेरठ में भर्ती कराया, जहां से उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है। हैरानी की बात ये है कि हमला करने वाले पिटबुल को आवारा बताया जा रहा है।
आवारा बताया जा रहा है पिटबुल
एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामला मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के नरहेड़ा इलाके का है। यहां आदिब अपने परिवार के साथ रहता है। आदिब का 9 साल का बेटा सूफियान घर के बाहर खेल रहा था। तभी वहां अचानक आए पिटबुल कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले पर चीखे सूफियान को बचाने के लिए मोहल्ले के लोग दौड़े। बताया गया है पिटबुल के मालिक ने उसे छोड़ दिया है।
हालत देख मेरठ से दिल्ली रैफर किया बच्चा
लोग सूफियान को खूंखार पिटबुल से बचा पाते तब तक उसने बच्चे के चेहरे, पीठ और जांघ पर गंभीर घाव कर दिए। स्थानीय लोगों ने बताया का पिटबुल ने बच्चे की जांग से मांस का टुकड़ा नोंच लिया। सूफियान के परिवार वालों ने उसे मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से उसे दिल्ली के लिए रैफर कर दिया है। वहीं सूचना पर नगर निगम की टीम भी हरकत में आ गई और आवारा पिटबुल को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया है।
लखनऊ में कुत्ते ने की थी मालकिन की हत्या
बता दें कि कुछ माह पहले ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पिटबुल कुत्ते ने अपनी वृद्ध मालकिन को हमला करके मार डाला था। इसके अलावा गाजियाबाद में एक बच्चे पर इसी प्रजाति के खूंखार प्रजाति के कुत्ते ने हमला किया था, जिसके बाद बच्चे के चेहरे पर 150 टांगे लगाने पड़े थे।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
21 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
23 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
2 days agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines