हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Pitbull Attack in Noida: पिटबुल ने युवक को काटा तो घरवालों ने तोड़ दी मालिक की कार, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन

Pitbull Attack in Noida: नोएडा में पालतू और आवारा कुत्तों के कारण होने वाले विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को एक आवारा कुत्ते द्वारा सात माह के नवजात को नोंचकर मार डालने की घटना के बाद एक और ताजा मामला सामने आया है। नोएडा के सेक्टर 105 में पिटबुल कुत्ते ने एक व्यक्ति को काट लिया। इसके बाद हुए विवाद में जमकर तोड़ फोड़ हुई। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

गुस्से में परिवार ने तोड़ दी कार

नोएडा के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि सेक्टर-105 में पिटबुल कुत्ते ने एक व्यक्ति को काट लिया था। शिकायत पर पिटबुल के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं जिस व्यक्ति को कुत्ते ने काटा था, उसके परिवार वालों ने पिटबुल के मालिक की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। अब उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अभी पढ़ें – Bundi: नैनवां में उपचार के दौरान महिला की मौत, 6 घंटे अस्पताल में मां की लाश के पास बैठे रहे दाे मासूम

विज्ञापन

https://twitter.com/AHindinews/status/1582312014235717633

अभी पढ़ें – शोपियां में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकी हमला, गोलीबारी में गिरफ्तार आतंकी इमरान गनी की मौत

विज्ञापन

कुत्तों ने नवजात को नोंच डाला था

आपको बता दें कि सोमवार को नोएडा के सेक्टर-105 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसायटी में आवारा कुत्तों ने सात माह के नवजात को नोंच डाला था। कुत्तों के हमले में मासूम की आंतें तक बाहर निकल आई थीं। यथार्थ हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने तत्काल सर्जरी करके बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन मगंलवार सुबह बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। यहां लोटस बुलेवर्ड सोसायटी में मजदूरी का काम करते थे। इसके बाद सोसायटी के लोगों ने सड़क पर आकर धरना प्रदर्शन किया था। पुलिस और प्राधिकरण के अधिकारियों ने उन्हें समझाया।

मां-बेटी भिड़ गई थीं युवक से, अपशब्द तक कहे

वहीं गाजियाबाद के इंदिरापुरम का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सड़क पर अपने पालतू कुत्ते को घुमाते समय एक युवक से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान महिला ने युवक से कहा कि तुझसे ज्यादा समझदार तो मेरा कुत्ता है… बेमतलब चिल्ला रहा है। इतना ही नहीं युवक पर हाथ छोड़ दिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola