---विज्ञापन---

पीलीभीत की महिला ने कुल्हाड़ी से की पति की हत्या, पांच टुकड़े कर शव को नहर में फेंका

UP Woman Kills Husband: उत्तर प्रदेश में एक महिला ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने पति की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद महिला ने शव को पांच टुकड़ों में बांट दिया और कुछ टुकड़ों को नहर में फेंक दिया। महिला ने पति की हत्या की बात कबूल कर ली है जिसके बाद […]

---विज्ञापन---

UP Woman Kills Husband: उत्तर प्रदेश में एक महिला ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने पति की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद महिला ने शव को पांच टुकड़ों में बांट दिया और कुछ टुकड़ों को नहर में फेंक दिया। महिला ने पति की हत्या की बात कबूल कर ली है जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घटना पीलीभीत की है।

मृतक की पहचान गजरौला क्षेत्र के शिवनगर निवासी 55 वर्षीय राम पाल, जबकि आरोपी महिला की पहचान दुलारो देवी के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम पाल के लापता होने की सूचना उनके बेटे सोन पाल ने पुलिस को दी थी। सोन पाल माता-पिता के घर से कुछ दूर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है।

---विज्ञापन---

पति राम पाल के दोस्त के साथ रह रही थी आरोपी महिला

जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला अपने पति राम पाल के एक दोस्त के साथ पिछले कुछ दिनों से रह रही थी। करीब एक महीने पहले वो गांव लौटी थी। इसके बाद उसने अपने छोटे बेटे सोन पाल को पति राम पाल के गायब होने की जानकारी दी। इसके बाद सोन पाल ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सोन पाल से मिली शिकायत के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर दुलारो देवी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी दुलारो देवी ने हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। उसने पुलिस को बताया कि सोते समय उसने राम पाल की हत्या कर दी थी। उसने पुलिस को यह भी बताया कि राम पाल के शव के पांच टुकड़े किए थे, जिसे नहर में फेंक दिया था।

---विज्ञापन---

पुलिस के मुताबिक, दुलारो देवी से जानकारी मिलने के बाद नहर से राम पाल के शव के टुकड़ों को तलाशा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि नहर के आसपास के इलाकों से राम पाल के कपड़े बरामद किए गए हैं जो खून से सने थे। फिलहाल, हत्या के कारणों के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

First published on: Jul 28, 2023 11:18 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola