पीलीभीत में गश्त के दौरान सिपाही की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें कम से कम तीन-चार लोग मिलकर सिपाही की पिटाई कर रहे हैं। किसी तरह सिपाही उनसे बचकर भाग निकला। हालांकि, किसी ने उसकी पिटाई का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था, जिसके वायरल होने के बाद जिले की पुलिस अलर्ट हो गई। अब पिटाई करने वालों का एक नया वीडियो सामने आया है।
पिटता रहा सिपाही, खड़ा देखता रहा साथी
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो सिपाही वहां मौजूद हैं। इसी बीच, वहां मौजूद लोग एक सिपाही को पकड़कर बुरी तरह पीटने लगे। उसे गली में पटक दिया गया और फिर उसकी पिटाई की गई। इसमें एक महिला भी शामिल दिखाई दे रही है। इस दौरान दूसरा सिपाही खड़ा होकर तमाशा देखता दिखाई दिया। मामले में एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है, और मामले की जांच की जा रही है।
कब की है घटना
घटना जिले के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव ढका की बताई जा रही है। शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि लगभग 1:00 बजे दो पुलिसकर्मी रात्रि गश्त कर रहे थे। बताया जा रहा है कि दुकान खुली होने पर सिपाहियों ने दुकान बंद कराने की बात कही। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। महावीर नाम के सिपाही को फिल्मी स्टाइल में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। पिटाई से सिपाही नाली के पास गिर गया, उसके बाद भी दबंग लोग उसकी पिटाई करते रहे। किसी तरह साथी सिपाही ने उसे बचाया और दोनों पुलिसकर्मी मौके से जान बचाकर भाग निकले।
आरोपियों का नया वीडियो आया सामने
अब आरोपियों का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वे पुलिस थाने में खड़े हैं और हाथ जोड़कर अपने किए की माफी मांग रहे हैं। हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए एक बुजुर्ग शख्स कह रहा है कि अब उनसे ऐसी गलती नहीं होगी और वे दोबारा प्रशासन के सामने नहीं आएंगे।
बताया जा रहा है कि शनिवार को तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में आरोपियों के परिजन पहुंचे और पुलिस पर गाली-गलौज, घर में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट का आरोप लगाया। इसके साथ ही मोहर्रम पर्व को लेकर बनाए जा रहे खिचड़ा को फेंकने का भी आरोप लगाया गया। उधर एसपी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
43 mins agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
3 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
5 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
6 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
10 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
11 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
22 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines