Pilibhit: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पीलीभीत (Pilibhit) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां होली (Holi) के दौरान एक सिख युवक पर लोगों ने घेर कर रंग डाल दिया।
युवक ने जब विरोध किया तो हुड़दंगियों ने उसकी पगड़ी उतार कर रंगों से नहला दिया और मारपीट कर दी। घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हुआ। वीडियो के बाद एसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
सड़क किनारे डीजे लगाकर होली खेल रहे थे लोग
जानकारी के मुताबिक मामला होली का है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग सड़क के किनारे डीजे लगाकर होली मना रहे हैं। रंग-गुलाल उड़ रहा है। इसी दौरान एक सिख युवक यहां से बाइक पर सवार होकर गुजर रहा था। होली खेल रहे युवकों ने उसे रोक लिया।
सिख युवक ने विरोध में निकाली तलवार
सिख युवक को घेर कर रंग डालने लगे। इस पर युवक ने उनका विरोध किया, लेकिन होली खेलने वाले लड़के नहीं माने। इस पर सिख युवक ने अपनी तलवार निकाल ली। इस पर लोगों ने उसकी तलवार पकड़ ली। उसकी पगड़ी उतार कर उसे जबरन रंग लगाए और आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई।
मंगलवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पीलीभीत के एसपी अतुल शर्मा ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं पूरनपुर कोतवाली प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।
जिला पुलिस ने लिखा, आपस में समझौता हो गया
बता दें कि कुछ लोगों ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए जिला पुलिस को टैग किया था। इसके जवाब में पुलिस ने लिखा, ‘होली के अवसर पर रंग लगाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। जिसमें दोनों पक्षों ने सम्भ्रान्त व्यक्तियों के समक्ष बैठकर आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों पक्ष अब कोई कानूनी कार्यवाही नहीं चाहते हैं।’
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
4 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
6 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
7 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
10 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
10 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
12 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
12 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
14 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
16 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines