बाघ के खौफ में जी रहे दर्जन भर गांव के लोग, डेरा डालकर बैठे हैं कई बड़े अधिकारी

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में आदमखोर बाघ ने 24 घंटे में तीन लोगों पर हमला कर दहशत फैला दी है। सहजानिया गांव में महिला घायल हुई, जबकि मडरिया गांव में एक महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोग भय के कारण बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं और रात को बाहर निकलने से बच रहे हैं। वन विभाग की टीमें गश्त कर रही हैं, लेकिन अब तक बाघ का सुराग नहीं लग पाया है।

Tiger Attack

प्रतीकात्मक फोटो (फोटो सोर्स- ANI)

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में आदमखोर बाघ की दहशत है। महज 24 घंटे में बाघ ने तीन लोगों को निशाना बनाया और एक महिला की जान ले ली। खौफ इस कदर है कि रात होते ही लोग डरने लगे हैं। अंधेरा होते ही लोग या तो अपने घरों में घुस जाते हैं या समूह में ही बाहर निकलते हैं। इतना ही नहीं, लोग अब अपने बच्चों को भी स्कूल भेजने में डरने लगे हैं।

विज्ञापन

महिला पर किया हमला और…

कुछ लोगों के घर खुले हुए हैं, ऐसे में इन लोगों की रात की नींद उड़ गई है। वे खुद और अपने जानवरों की जान को लेकर चिंता में हैं। सहजानिया गांव में बाघ ने एक महिला पर हमला कर दिया था, इस हमले में महिला घायल हो गई थी। जब महिला पर बाघ ने हमला किया तो लोगों ने शोर मचा दिया, महिला को छोड़कर बाघ भाग गया था।

विज्ञापन

क्या बोला वन विभाग?

मामले को लेकर वन विभाग का मानना है कि यही बाघ फिर आगे करीब 4 किलोमीटर दूर मडरिया गांव में पहुंच गया और वहां पहले एक युवक पर हमला किया, फिर उस युवक ने बहादुरी से बाघ का मुकाबला किया। इसके बाद बाघ ने एक अन्य महिला पर हमला कर उसकी जान ले ली।

विज्ञापन

लोग वन विभाग के रवैये से काफी नाराज हैं। लोगों का कहना है कि वन विभाग की तरफ से उन्हें सहयोग नहीं मिल पा रहा है। हालांकि वन विभाग की टीम इलाके में गश्त कर रही है, लेकिन बाघ का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। वन अधिकारी रॉबिन कुमार सिंह भी टीम के साथ पेट्रोलिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन

हालात अभी भी चिंताजनक बने हुए हैं। लखनऊ से भी तमाम बड़े वन अधिकारियों के साथ खुद फील्ड डायरेक्टर IFS ललित वर्मा ने पीलीभीत में डेरा डाल लिया है और लगातार नाइट पेट्रोलिंग कर रहे हैं। गांव के लोग खौफ में हैं। सभी यही कामना कर रहे हैं कि किसी तरह इस बाघ को पकड़ लिया जाए और उसे जंगल में छोड़ दिया जाए, जिससे वे चैन से रह सकें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ