Husband Murdered Wife: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से पति-पत्नी के प्यार भरे रिश्ते को तार-तार कर देने वाला सामने आया है। पति गुस्से में पत्नी पर चाकू से वार करता रहा। उसने तब तक वार किए, जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया। यह दिल दहला देने वाली घटना रोशन नगर इलाके की है। आरोपी पति हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया। हैरान करने वाली बात तो यह है कि जब पति पत्नी को मार रहा था, तब घर में उनका दिव्यांग बेटा भी मौजूद था, लेकिन वह अपनी मां की चीखें नहीं सुन पाया।
चाकू से 18 बार किए वार
पुलिस ने आरोपी कि खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को लखनऊ के कृष्णा नगर इलाके के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान आनंदेश्वर अग्रहरि के रूप में हुई है, जो पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट है। उसने अपनी पत्नी पर 18 बार चाकू से वार किए।
हाथ और पैर बांधकर मारा
डीसीपी राहुल राज ने बताया कि मृतका के भाई अमन साहू ने वारदात के बाद अपने फरार जीजा के खिलाफ ठाकुरगंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दी। शिकायत मिलते ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। हत्या में इस्तेमाल चाकू मौके से बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका अपनी पत्नी के साथ अक्सर झगड़ा होता था, कभी पैसों को लेकर तो कभी अवैध संबंध के शक को लेकर। उस दिन भी दोनों का झगड़ा हो गया था। उसने पत्नी के हाथ-पैर बांध दिए और फिर रसोई के चाकू से उस पर कई वार किए।
यह भी पढ़ें: ‘सतर्क रहने की जरूरत है, घबराने की नहीं’; केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने क्यों कहा? कोरोना को लेकर अहम बैठक
बेटा नहीं सुन पाया मां की चीख
डीसीपी ने कहा कि आरोपी शराब पीने और सट्टेबाजी का आदी है। उसने पत्नी को मारने के लिए उस वक्त को चुना, जब उसका बड़ा बेटा (सुन-बोल नहीं सकता) सो रहा था और छोटा बेटा स्कूल गया था। इसलिए जब आरोपी पत्नी को मार रहा था, मां की चीख बच्चे तक नहीं पहुंच पाईं। घटना 5 दिसंबर की है। आनंद और संध्या ने 15 साल पहले लव मैरिज की थी।
संबंधित खबरें
UP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
7 hrs agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
17 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
1 day agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
1 day agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
1 day agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
1 day agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
1 day agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
1 day agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 day agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines