Rampur: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रामपुर (Rampur) जिले में जिला प्रशासन की ओर से जौहर ट्रस्ट (Jauhar Trust) के स्कूल पर की गई कार्रवाई के बाद आजम खान (Azam Khan) की पत्नी तन्जेम फातिमा (Tanzeem Fatima) की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि हमने मामले के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की है। सुनवाई में फैसला हमारे पक्ष में ही आएगा।
प्रशासन की कार्रवाई स्वीकार नहींः तन्जेम
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की पत्नी तन्जेम फातिमा ने बताया कि जौहर ट्रस्ट के आरपीएस स्कूल को सील करने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई स्वीकार्य नहीं है। छात्र अपनी दस्तावेजों के लिए बैठे हैं। इस स्कूल को आजम खान ने कब्जा नहीं किया गया था, बल्कि यह कैबिनेट के फैसले के बाद ही पट्टे पर दिया गया था।
न्यायपालिका पर भरोसा रखें अभिभावक
फातिमा ने कहा कि इस संबंध में कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। उम्मीद की जा रही है कि अदालत का फैसला आरपीएस स्कूल के पक्ष में आएगा। माता-पिता और बच्चों को धैर्य रखने की जरूरत है। देश की न्यायपालिका पर भरोसा रखना चाहिए। बता दें कि रामपुर में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के जौहर ट्रस्ट के स्वामित्व वाले आरपीएस स्कूल को जिला प्रशासन द्वारा सील किया गया है।
यह भी पढ़ेंः आजम को एक और झटका; जौहर ट्रस्ट का स्कूल सील, अधिकारी बोले- दो बार नोटिस भेजा था
जिला प्रशासन ने दिया था ये बयान
स्कूल पर की गई कार्रवाई को लेकर रामपुर के एसडीएम सदर निरंकार सिंह ने बताया कि विभाग ने जौहर ट्रस्ट की ओर से चलाए जा रहे स्कूल की लीज रद्द करने के बाद 15 दिन में स्कूल खाली करने का नोटिस भेजा था। दो नोटिस मिलने के बाद भी स्कूल को खाली नहीं कराया गया, जिसके लिए इसे सील कर दिया गया है।
18 मार्च तक हैं बच्चों की परीक्षाएंः स्कूल प्रिंसिपल
वहीं स्कूल की प्रिंसिपल हिना मुजद्दिह ने बताया था कि इस सीलिंग के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं मिली। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि स्कूल प्रिंसिपल ने चिंता जताई है कि बच्चों की परिक्षाएं अब कहां होंगी।
उन्होंने राज्य के अल्पसंख्यक विभाग को पत्र लिखा है, लेकिन वहां से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। हमें 15 दिन का समय दिया गया था, जो अभी खत्म नहीं हुआ है। विभाग को इसका पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें 6 मार्च को नोटिस मिला था और 18 मार्च तक छात्रों की परीक्षाएं चल रही हैं।
संबंधित खबरें
यूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
1 hr agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
2 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
3 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
3 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
4 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
17 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
22 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
23 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 day agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines