Uttar Pradesh Noida News (जुनेद अख्तर) : नोएडा-ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को होली का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिले के करीब 20 लाख लोगों ने जमकर होली खेली। शहर के विभिन्न सेक्टरों और सोसायटियों में रंग-गुलाल उड़ाए गए और गुलाल बरसाया गया। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने इस त्योहार का भरपूर आनंद उठाया। ढोल की थाप पर लोगों ने नृत्य किया और एक-दूसरे को रंग-बिरंगे चेहरे देकर शुभकामनाएं दीं। महिलाओं ने भी टोलियां बनाकर रंग-गुलाल उड़ाए और पारंपरिक होली गीतों पर नृत्य किया। वहीं, करीब 3 लाख मुसलमानों में जुमा की नमाज पढ़ी। इस दौरान पूरे जिले की सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी दिखी। खुद पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जाएजा लिया।
रंग में सराबोर दिखे लोग
नोएडा-ग्रेटर नोएडा विभिन्न सोसायटियों में होली के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने पिचकारियों से दोस्तों और परिवार के सदस्यों पर रंग फेंके, जबकि बड़ों ने गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। कई जगहों पर डीजे पर होली के गीतों की धुन बजाई गई, जिस पर लोगों ने खूब नृत्य किया। सेक्टर, 8, 9, 10, 11, 12, 15, 16, 27, 25, 21ए, 22, 32ए, सेक्टर, 45, 49, 51 आदि रिहायशी सेक्टरों में लोगों ने जमकर होली खेली। इसके अलावा गांव नया बांस, हरौला, चौड़ा रघुनाथपुर, छलैरा, सदरपुर, बरौला, सलारपुर, भंगेल, याकुबपुर, नया गांव और मोरना आदि इलाकों में भी दोपहर बाद तक लोग होली के रंग में सराबोर दिखे।
रंगों की इस मस्ती में झूमे लोग
ग्रेटर नोएडा में गामा, बीटा, अल्फा और डेल्टा में भी होली को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। कॉलोनियों में लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर रंग-गुलाल लगाए और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। कई जगहों पर फूलों से होली खेली गई, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। ग्रेटर नोएडा के दादरी, जारचा, जेवर, दनकौर, कासना आदि ग्रामीण इलाकों में भी होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। रंगों की इस मस्ती में समाज के सभी वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। प्रशासन की सतर्कता के चलते त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रही धूम
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की करीब 200 सोसायटियों में लोगों ने जमकर होली खेली। होली ने एक बार फिर प्रेम, उल्लास और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। लोगों ने समाज में मिलजुल कर होली खेली। वहीं होली के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।
पुलिस कमिश्नर सड़क पर उतरीं
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह खुद सड़कों पर उतरीं और सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने हुड़दंगियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और ट्रैफिक पुलिस पूरे दिन अलर्ट मोड पर रही। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी गई और कई जगहों पर चेकिंग अभियान भी चलाया गया। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा।
जुमे की नमाज भी हुई संपन्न
शुक्रवार करीब 2:30 बजे पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह सेक्टर-8 स्थित जामा मस्जिद पहुंची। कमिश्नर ने वहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान भारी पुलिस बल जामा मस्जिद के बाहर तैनात किया गया था। मुस्लिम समाज के लोगों ने 2:30 बजे जुमे की नमाज अदा की। इसके बाद सभी अपने घर लौट गए। इसी तरह सेक्टर-31 स्थित मदीना मस्जिद, दादरी, जारचा, जेवर, दनकौर, बिलासपुर आदि मुस्लिम बहुल इलाकों में जुमे की नमाज पढ़ी गई। इस दौरान सभी मस्जिदों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
संबंधित खबरें
यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
7 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
14 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
14 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
17 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
18 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
20 hrs agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines