Car Accident in Bareilly: अक्सर हम सुनते हैं कि गूगल मैप्स ने या जीपीएस ने गलत रास्ता दिखाया है, लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ कि इसे अनदेखा नहीं किया जा सकता। यह घटना बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के खलपुर गांव के पास की है, जहां गूगल मैप्स की मदद से अपनी डेस्टिनेशन पर जा रहे 3 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। बताया जा रहा है कि गूगल मैप से रास्ता देखकर ये लोग कार से जा रहे थे , तभी कार रामगंगा नदी में जा गिरी। इसके कारण भतीजी की शादी में जा रहे दो भाईयो के साथ एक और आदमी की मौके पर ही मौत हो गई। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
पुल पर चल रहा था काम
खलपुर गांव के पास रामगंगा नदी पर एक पुल पर काम चल रहा था, जिसपर इन लोगों की कार तेज रफ्तार से आते हुए सीधे नीचे गिर गई । इसमें सवार तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इन तीन लोगों के घरवालों ने इस दुर्घटना के लिए PWD और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।
Maps
कब हुई दुर्घटना?
जानकारी मिली है कि रविवार सुबह गुड़गांव से फरीदपुर आते हुए, इन तीन लोगों ने गूगल मैप का सहारा लिया। मगर ये करना उनको भारी पड़ गया, क्योंकि यह पुल निर्माणाधीन था और इसके बारे में कोई जानकारी मैप पर नहीं थी । इसमें से दो चचेरे भाई अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने जा रहे थे और इनके साथ उनका एक दोस्त भी था। इसी बीच वे बदायू और बरेली जिले की सीमा पर बने रामगंगा नदी के पुल पर चले गए, जिस पर अभी काम चल रहा था। उनकी गाड़ी काफी स्पीड में थी और बरेली की तरफ जाने वाला पुल का आगे का हिस्सा नहीं बना हुआ था। पुल लगभग 50 फीट की ऊंचाई पर था और पल भर में तेज रफ्तार दौड़ती हुई कार रामगंगा नदी में जा गिरी।
इसके कारण अजीत उर्फ विवेक, नितिन और उनके साथी अमित की मौके पर ही मौत हो गई । परिवार वालों ने बताया कि सुबह लगभग 6:00 बजे उनकी अजीत से बात हुई थी और उन्होंने कहा था कि कुछ देर में वह फरीदपुर पहुंचने वाले हैं। जब काफी देर होने लगी तो परिवार वालों ने उनको फोन लगाया पर फोन बंद आ रहा था। कुछ घंटे बाद उनकी फोन से एक कॉल आई और बताया गया कि तीनों की मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें- Video: यूपी उपचुनाव में क्यों हारी सपा? अखिलेश यादव ने तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 hr agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
7 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
7 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
11 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
11 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
20 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
23 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines