People Loot & Flee Chickens After Accident: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में घने कोहरे के कारण बुधवार को नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में करीब एक दर्जन गाड़ियां नेशनल हाईवे पर आपस में टकरा गईं। इस हादसे का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लोग हादसे में घायल लोगों की मदद करने की बजाय मुर्गियां लूटते दिखाई दे रहे हैं।
हादसे के बीच मुर्गियां लूटने लगे लोग
नेशनल हाईवे पर हुए इस हादसे में मुर्गियों को ले जा रही एक ट्रक लॉरी भी शामिल थी। हादसे के बाद सभी मुर्गियां सड़क पर बिखर गईं, जिसका मौके पर मौजूद सभी लोगों ने फायदा उठाया। वीडियो में लोग सड़क पर बिखरी मुर्गियों को अपने साथ ले जाते दिखाई दे रहे हैं, इनमें से कई लोग तो मुर्गियों को बोरे में भर कर ले जाते दिखाए गए। इतना ही नहीं, इन मुर्गियों के लिए लोग आपस में लड़ते हुए भी दिखाए गए। एक दूसरे वीडियो में हादसे में घायल लोग मदद के लिए चिल्लाते और चीखते दिखाए दिए, लेकिन लोगों को उसकी आवाज नहीं सुनाई दी। घायल की मदद करने की बजाय लोग सिर्फ मुर्गियां लूटने में व्यस्त रहे।
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया से अंधविश्वास तक! जिंदा होने की आस में, नमक के अंदर घंटों तक रखा बेटों का शव
आगरा से कासगंज जा रही थी मुर्गियां
यह हादसा आगरा के झरना नाला इलाके के पास हुआ था, कोहरे के कारण हुए इस हादसे में सुनील कुमार की गाड़ी भी शामिल थी। सुनील ने बताया कि मुर्गियों से भरी हुई ट्रक लॉरी उन्हीं की थी। वह इन मुर्गियों को आगरा से कासगंज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही यह हादसा हो गया। दुर्घटना से उनकी लॉरी का गेट टूट गया और सारी मुर्गियां सड़क पर बिखर गईं। मौके पर मौजूद सभी लोग मुर्गियां लूटने लगे। इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ। सुनील ने बताया कि उसकी गाड़ी में करीब ढाई लाख रुपये की मुर्गियां थीं।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
9 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines