Patanjali News: नई बुलंदियों पर पहुंचेगा योग और आयुर्वेद, पतंजलि ने 3 यूनिवर्सिटीज के साथ किया MOU साइन

Patanjali News: देश में नई शिक्षा क्रांति को लाने के लिए पतंजलि ने देश के तीन बड़े शैक्षिक संस्थानों के साथ MOU साइन किया है। इससे शिक्षा क्षेत्र में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

SOURCE- NEWS 24

Patanjali News: देश में योग, आयुर्वेद और भारतीय ज्ञान परंपरा को नई बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए पतंजलि विश्वविद्यालय और पतंजलि अनुसंधान संस्थान ने देश के तीन बड़े और नामी विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर शिक्षा, चिकित्सा, योग, आयुर्वेद, कौशल विकास, भारतीय ज्ञान परम्परा एवं अन्य क्षेत्रों में सहयोग के लिए आज यानी 26 जून को MOU पर हस्ताक्षर किए हैं।

विज्ञापन

कौन-कौन थे मौजूद?

इस ऐतिहासिक अवसर पर मौजूद थे ये सभी लोग- प्रोफेसर इंद्र प्रसाद त्रिपाठी, कुलगुरु, राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश। डॉ. संजय तिवारी, कुलगुरु, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग, छत्तीसगढ़। मध्य प्रदेश के चित्रकूट में स्थित महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. भरत मिश्रा भी इस अवसर पर मौजूद थे। इन सभी विद्वतजनों ने पतंजलि में चल रहे राष्ट्र निर्माण के कार्यों की प्रशंसा भी की।

विज्ञापन

क्या है MOU का मोटिव?

इस एमओयू से न केवल देश में शिक्षाविदों और छात्रों को लाभ होगा, बल्कि भारत की प्राचीन वैज्ञानिक परंपराओं को भी आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ने का अवसर मिलेगा, जो इस दिशा में एक बेहतरीन कदम साबित होगा।

विज्ञापन

आचार्य बालकृष्ण ने भी दी महत्वपूर्ण जानकारी

इस अवसर पर पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ आचार्य बालकृष्ण ने पतंजलि द्वारा किए जा रहे इस इतिहास लेखन, वनस्पति शास्त्र लेखन, निदान ग्रंथ, विश्व भेषज संहिता सहित अन्य शास्त्रों के विषय में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि ऋषि क्रांति, योग क्रांति तथा शिक्षा क्रांति का यह सफर देश के लाखों लोगों को इस प्रकार लाभान्वित करता रहेगा, ऐसा हमें पूर्ण विश्वास है। साथ ही वे कहते हैं की युवाओं और शोधकर्ताओं के लिए भी बेहतरीन अवसर है, जो उनके विकास में स्त्रोत बनेगा।

विज्ञापन

क्यों खास हैं यह साझेदारी?

  • इस MOU की मदद से भारत की ज्ञान परंपरा और विश्वविद्यालयों को पुनर्जीवित करने में मदद मिलेगी।
  • युवाओं को योग, आयुर्वेद और संस्कृति से जुड़ने का मौका मिलेगा।
  • कौशल विकास और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।
  • अनुसंधान और टेक्नोलॉजी के जरिए भारतीय चिकित्सा पद्धति को वैश्विक मंच मिलेगा।

ये भी पढ़ें-Patanjali News: सिर्फ गोली नहीं चमत्कार है पतंजलि की दिव्य कार्डियोग्रिट, रखेगी दिल की बीमारियों से दूर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ