डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों की दक्षता बढ़ाने के लिए गाजियाबाद स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डाक विभाग के 30 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों (POPSK) में कार्यरत अधिकारियों की दक्षता और सेवा गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
पासपोर्ट सेवाएं देने में सरकार के प्रयासों की दी गई जानकारी
गाजियाबाद में हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप आईएफएस ने नागरिकों को पारदर्शी एवं सुलभ पासपोर्ट सेवाएं प्रदान करने के सरकार के प्रयासों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने डाक विभाग के सहयोग की सराहना करते हुए POPSK को स्थानीय स्तर पर पासपोर्ट सेवा प्रदान करने की दिशा में एक मजबूत कड़ी बताया। इस अवसर पर गाजियाबाद एवं हापुड़ क्षेत्र के प्रमुख डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी विशाल पाठक ने पासपोर्ट प्रणाली में हुए सुधारों तथा उसमें डाक विभाग की भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया। जिसमें डाक कर्मियों ने आवेदन प्रक्रिया में आने वाली चुनौतियों को साझा किया। पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों ने उनकी समस्याओं का समाधान सरल और स्पष्ट तरीके से प्रस्तुत किया।
डाक विभाग के अधिकारियों ने की सराहना
डाक अधिकारियों ने इस सत्र की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से उनकी कार्य कुशलता में सुधार होगा और नागरिकों को तुरंत सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन की मांग की। यह कार्यक्रम पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13 जिलों आगरा, अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हाथरस, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़, शामली और सहारनपुर में पासपोर्ट सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 hr agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
2 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
4 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
5 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
5 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
5 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
6 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
7 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines