Gold Hiding It In His Private Part Officers Caught Him Varanasi Airport: यूपी में कस्टम अधिकारियों को बड़ी सफलता मिली है। वाराणसी एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने एक यात्री से 633 ग्राम सोना बरामद किया गया। पकड़ा गया सोना करीब 38 लाख रुपये का है। जिस व्यक्ति से सोना पकड़ा गया वह यूएई से इसे प्राइवेट पार्ट के मल में छिपाकर लाया था। एयरपोर्ट पर यात्री पर जब कस्टम अधिकारियों को शक हुआ तो उसकी गहनता से जांच की गई जिसमें सोना निकला। जिसके बाद पुलिस ने तस्कर को हिरासत में लिया।
सदेंह होने पर जांच के दौरान निकला सोना
एयरपोर्ट पर शनिवार शाम शारजाह से एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान पहुंचा। कस्टम अधिकारियों ने यात्रियों की रुटीन जांच शुरू की तो एक यात्री पर संदेह हुआ। इसपर चौबेपुर थाना क्षेत्र के बर्थरा कला निवासी संदीप कुमार को रोक लिया गया। उसका एक्सरे कराया गया। जिसमें पता चला कि यात्री ने मलाशय में सोना छिपाया था। सोने को निकालकर वैल्यूअर से उसका वजन कराया गया। बरामद सोने का वजन 633 ग्राम और कीमत ख लगभग 38 लारुपये आंकी गई।
वीजा की अवधि समाप्त होनो से तस्कर के झांसे में आया युवक
संदीप 22 जुलाई को टूरिस्ट वीजा लेकर नौकरी की तलाश में दिल्ली के रास्ते शारजाह गया था। काम नहीं मिलने पर वह वापस आना चाह रहा था लेकिन उसके वीजा की अवधि समाप्त हो गई थी। इसी दौरान वह तस्करों के झांसे में आ गया। कस्टम अधिकारियों ने बताया की नियमानुसार 50 लाख रुपये से कम कीमत की बरामदगी पर सोने को जब्त करके यात्री को छोड़ दिया गया।
एक महीने में दो बार पकड़ा सोना
एयरपोर्ट पर 27 सितम्बर को एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से शारजाह से आए यात्री विशुनपुरा निवासी कन्हैया कुमार सिंह भी मलाशय के रास्ते बड़ी आंत मे तीन कैप्सूलनुमा सोना छिपाकर लाया गया था। बरामद सोने का वजन 840 और कीमत 49 लाख रुपये आंकी गई थी। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे छोड़ दिया गया था।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
1 hr agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
4 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
9 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
11 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
11 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
23 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines