यूपी में बीजेपी को नया मुखिया मिल गया है. उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख पद की जिम्मेदारी केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी को सौंपी गई है. पार्टी ने उनके नाम का ऐलान भी कर दिया है. पंकज चौधरी के निर्वाचन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीयूष गोयल भी मौजूद रहे. पंकज चौधरी की गिनती प्रधानमंत्री मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और अमित शाह के करीबी लोगों में की जाती है.
बता दें कि पंकज चौधरी का निर्विरोध चुनाव जीतना तय था. क्योंकि उनके अलावा किसी और ने नामांकन दाखिल नहीं किया था. पंकज चौधरी ने बीते दिन नामांकन दाखिल किया था. नामांकन दाखिल किए जाने के दौरान यूपी के सीएम योगी भी उनके साथ थे. सीएम योगी के अलावा उनके नामांकन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी प्रस्तावक बने हैं. नामांकन के वक्त पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े और संगठन चुनाव प्रभारी महेंद्र पांडे भी मौजूद रहे.
पंकज चौधरी ही क्यों?
पंकज चौधरी चौथे कुर्मी नेता हैं, जिन्हें यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है. इससे पहले स्वतंत्र देव सिंह, विनय कटियार और ओम प्रकाश सिंह इस पद पर रह चुके हैं, जो कि कुर्मी बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं. देखा जाए तो पंकज चौधरी के नाम पर मुहर भाजपा की सोची-समझी रणनीति है.
साल 2024 में यूपी में कुर्मी बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले 11 उम्मीदवार चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे. इनमें सात सांसद समाजवादी पार्टी के और तीन भाजपा के थे. पंकज चौधरी के जरिए अब भाजपा नहीं चाहती की कुर्मी वोट बंटे. कुर्मी बिरादरी को साधने के लिए पंकज चौधरी के नाम पर मुहर लगी है.
कौन हैं पंकज चौधरी?
ओबीसी की कुर्मी जाति से आने वाले वाले पंकज चौधरी महाराजगंज से सात बार सांसद रह चुके हैं. इन्होंने पार्षद के पद से अपने सियासी सफर की शुरुआत की थी. यह सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर के डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं. पहली बार साल 1991 में लोकसभा का चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे. इसके बाद उन्होंने साल 1996, 1998, 2004, 2014, 2019 और 2024 का चुनाव जीता.
हालांकि, साल 1999 और 2009 के चुनाव में उनकी हार हुई थी. पंकज चौधरी को पीएम मोदी का भी करीबी माना जाता है. वह दूसरी बार केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री की भूमिका निभा रहे हैं. इससे पहले वे साल 2021 में भी केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री रह चुके हैं. इस तरह वे दो बार प्रधानमंत्री मोदी के साथ काम कर चुके हैं.
परिवार में कौन-कौन?
पंकज चौधरी के पिता भगवती प्रसाद चौधरी यूपी के बड़े जमींदारों में से एक थे. उनकी मां उज्ज्वला चौधरी महाराजगंज की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं. पत्नी भाग्यश्री चौधरी समाजसेवी हैं और उनके एक बेटा और एक बेटी हैं. पंकज चौधरी आयुर्वेदिक तेल ‘राहत रूह’ कंपनी के मालिक भी हैं.
संबंधित खबरें
'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
2 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
7 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
7 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
15 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
18 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
20 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
22 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
22 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
1 day ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines