A Giant Crocodile Spotted in Saryu River Near Guptar Ghat of Ayodhya, अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सरयू नदी के घाट पर आने वाले लोग कई दिन से दशहत के माहौल में हैं। इस दहशत की वजह यहां एक भारी-भरकम मगरमच्छ देखा जाना है। बताया जा रहा है कि तीन-चार दिन से कभी टापू पर तो कभी घाट के आसपास यह जलीय जीव कई बार देखा जा चुका है, जिसके चलते यहां बोटिंग करने से भी लोग डर रहे हैं। इतना ही नहीं, नदी में स्नान करना तो और भी ज्यादा जोखिम वाला काम है। दूसरी ओर वन विभाग की टीम इसकी तलाश में जुटी हुई।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में 3 दोस्तों की हादसे में मौत, मूर्ति विसर्जित करके लौट रहे थे 4 युवक, खंभे से टकराई बाइक
गुप्तार घाट पर रहती है पर्यटकों की खासी भीड़
वाकया राम लला की नगरी अयोध्या के गुप्तार घाट का है। एक ओर गुप्तार घाट पर पर्यटकों की खासी भीड़ उमड़ी रहती है, किसी त्यौहार आदि के वक्त में तो यहों लोगों का आवागमन कई गुणा बढ़ जाता है। अब जबकि दिवाली का उत्सव बीता है और छठ पूजा को लेकर नदी के घाट पर श्रद्धालुओं का खासा आवागमन देखा जा रहा है तो इसी बीच यहां नदी में एक मगरमच्छ दिखाई देने से लोग दहशत में आ गए। बताया जा रहा है कि दो-तीन दिन से नदी की जलधारा के बीचों-बीच स्थित टापू पर एक विशालकाय मगरमच्छ रह-रहकर दिखाई दे रहा है। यह वह जगह है, जहां स्पोर्टस एडवेंचर बोट स्टैंड बना हुआ है और यहां टूरिस्ट्स का आना-जाना लगा रहा है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के उत्तर काशी में सुरंग में फंसी 40 जिंदगियों को बचाने के लिए जंग जारी, पूर्व सेना प्रमुख ने बढ़ाया हौसला
19 सेकंड्स का वीडियो सामने आने के बाद तलाश में जुटा वन विभाग
यहां से वो नदी के बीच में उतरकर खुद को राेमांचित करते हैं। किसी ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। नदी की जलधारा में मगरमच्छ देखे जाने की चर्चाओं के बाद अब यहां लोग बोटिंग का मजा लेने से डरते नजर आ रहे हैं कि न जाने कब वो किसी अनहोनी का शिकार हो जाएं। यहां स्नान करने वाले श्रद्धालु तो खुद को इससे भी कहीं ज्यादा खतरे में महसूस कर रहे हैं। हालांकि नदी में बोटिंग स्टैंड के ठीक सामने मगरमच्छ देखे जाने का 19 सेकंड्स का वीडियो सोशल मीडिया वायरल होने के बाद लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग भी मगरमच्छ को ढूंढने के लिए सक्रिय हो चुका है। इस बारे में डीएफओ सितांशु पांडेय का कहना है कि वीडियो सामने आने के बाद संज्ञान लेते हुए विभाग की टीम ने मगरमच्छ की तलाश शुरू कर दी है। यह अलग बात है कि इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो पा रही है कि यह कितना पुराना है।
संबंधित खबरें
संसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
2 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
4 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
6 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines