'जब आप चलते हैं तो पालतू... पीछे भागते हैं', पल्लवी पटेल ने जीजा आशीष पटेल पर कसा तंज

Pallavi Patel Press Confrence : उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल और विधायक पल्लवी पटेल के बीच जुबानी जंग जारी है। पल्लवी पटेल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने जीजा पर निशाना साधा और DPC की प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया।

Pallavi Patel-Raj Bahadur Patel

विधायक पल्लवी पटेल और आशीष पटेल के पूर्व ओएसडी राजबहादुर पटेल।

Pallavi Patel Press Confrence (मनोज पाण्डेय, लखनऊ) : अपना दल (कमेरावादी) की नेता और विधायक पल्लवी पटेल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी सरकार को चुनौती दी। प्रेस वार्ता में यूपी के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के पूर्व ओएसडी राजबहादुर पटेल भी पहुंचे। पल्लवी पटेल ने कहा कि अगर राजबहादुर पटेल और किसानों के साथ प्रताड़ना नहीं रोकी गई तो बीजेपी को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। जब विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की प्रक्रिया शुरू हुई तो मुझे कहा गया कि आप जनता के काम देखिए, सरकारी काम मत देखिए।

पल्लवी पटेल ने बिना नाम लिए आशीष पटेल पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जब आप चलते हैं तो पालतू कुत्ते पीछे भागते हैं, लेकिन जब आप पलटकर उसे डांट देते हैं तो कू-कू करते हैं, आप समझ लीजिए। मेरे साथ सरदार पटेल के असली वंशज हैं। उन्होंने कहा कि घोड़े की रेस में सरकार गधों पर क्यों दांव लगा रही है, ये समझ में नहीं आ रहा है।

डीपीसी की प्रक्रिया नियम के खिलाफ : पल्लवी पटेल

पल्लवी पटेल ने आगे कहा कि मई 2024 में मैंने मंत्री को पत्र लिखा कि डीपीसी की प्रक्रिया नियम के खिलाफ हो रही है। एआईसीटीई एक्ट के विरुद्ध है। इसको रोका जाए लेकिन हमारी बात नहीं मानी गई। इसकी कॉपी एआईसीटीई के अध्यक्ष, राज्यपाल के प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, प्रमुख सचिव कार्मिक, प्रमुख सचिव वित्त को भेजी गई।

भारत सरकार को भेजीं 5 चिट्ठियां

उन्होंने आगे कहा कि मैंने लगातार भारत सरकार को पांच चिट्ठियां लिखीं। उत्तर प्रदेश सरकार को 5 पत्र लिखे। दो बार मुख्यमंत्री के जनता दरबार में गईं। हमने पांच लोगों को नोटिस दिया कि एआईसीटीई एक्ट है। डबल बेंच का स्टे है, जो डीपीसी हो रही है, उसे लोक सेवा आयोग के जरिए सीधी भर्ती से होनी चाहिए। यह नियम के विरुद्ध डीपीसी हो रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ