jp Yadav
Read More
---विज्ञापन---
Seema Haider News : अवैध रूप से भारत आकर ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ रह रही सीमा हैदर ने अब ऐसा कुछ काम किया, जिसकी गूंज पाकिस्तान में भी हो रही है। दरअसल, पिछले दिनों रबूपुरा इलाके में हुए एक समारोह में सीमा हैदर ने न केवल तिरंगा फहराया, बल्कि ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगाए। फिलहाल इस पूरे समोराह का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बच्चों के साथ भारत माता की जय के नारे लगाती हुई नजर आ रही हैं।
वहीं, लोग सोशल मीडिया पर यह भी कह रहे हैं कि सीमा ने भारत माता के नारे लगाकर और तिरंगा फहराकर मिथिलेश भाटी को अपना करारा जवाब दिया है, जिन्होंने सीमा-सचिन की मोहब्बत का मजाक उड़ाया। इतना ही नहीं, सचिन को लप्पू और झींगुर तक कह दिया था।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सीमा हैदर अपने गले में तिरंगा चुनरी लपेटे हुई है, जबकि बगल में बच्चे भी खड़े हैं भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं। इस दौरान वहां पर पुलिसकर्मी भी नजर आ रहा है। इसका मतलब यह है कि आयोजन पुलिस की अनुमति से ही हुआ होगा।
आयोजन के दौरान सीमा के बगल में बच्चे के साथ खड़ा सचिन बेहद भावुक नजर आ रहा है और उसने गले में ‘तिरंगा’ पहना हुआ है। नारे लगाने के बाद वह भीड़ के सामने हाथ जोड़े खड़ा नजर आ रहा है।
यहां पर बता दें कि अवैध रूप से भारत में अपने चार बच्चों के साथ रह रही सीमा हैदर को अब क्लीन चिट नहीं मिली है। बावजूद इसके वह भारत में बहुत चर्चा में है और मेरठ के रहने वाले अमित जानी उनकी जिंदगी पर लाहौर टू नोएडा नाम की हिंदी फिल्म भी बना रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।