Pakistani Seema Haidar: पहलगाम आतंकी हमले के बाद ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रह रही पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर उर्फ मीणा की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने सीमा को पाकिस्तान भेजने की मांग कर रहे हैं। लोगों के गुस्से को देखते पुलिस बल को सीमा की सुरक्षा में तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी और थानेदार सीमा के घर के आसपास गश्त कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद से सीमा घर से बाहर नहीं निकली है। वह सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आकर लोगों से रूबरू हो रही है।
हर हाल में सीमा जाएगी पाकिस्तान
रबूपुरा के स्थानीय लोगों ने सीमा हैदर को लेकर पुलिस-प्रशासन से बड़ी मांग की है, जो उनके लिए चिंता का सबब बन सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ है अब यह पूरी दुनिया जानती है। इस हमले के बाद से सीमा और सचिन घर के बाहर दिखाई नहीं दिए हैं। लोगों का कहना है कि हर पाकिस्तानियों की तरह सीमा को भी वापस जाना होगा। वह उसका कोई बहाना नहीं चलेगा, उसे हर हाल में वापस जाना होगा। वहीं लोगों के गुस्से को देखते हुए सीमा के घर के बाहर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
सरकार से भी की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर अब कोई पाकिस्तानी भारत में नहीं रह सकता तो सीमा हैदर भी नहीं रह पाएगी। सीमा बिना वीजा के भारत आई थी। अब जब वैध और अवैध रूप से रह रहे सभी पाकिस्तानी वापस जा रहे हैं तो सरकार को सीमा हैदर को भी वापस भेज देना चाहिए। सीमा दुश्मन देश की नागरिक है। उसे अब हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।
इस बात पर भी लोगों में गुस्सा
स्थानीय लोगों ने कहा कि विरोध के बाद अब वह सोशल मीडिया प्लेटफार्म आई है। वह भारत में रहने के लिए भीख मांग रही है। लोगों का कहना है कि यह भी उसकी चाल हो सकती है। सीमा को वापस भेजा जाना चाहिए। सरकार को उसकी किसी भी बात पर विश्वास नहीं करना चाहिए। सीमा की कोई बात नहीं सुनी जाए।
सीमा हैदर को मिलेगी भारतीय नागरिकता?
सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने कहा कि पहलगाम हमले के बारे में जानकर सीमा बहुत परेशान और दुखी है, जबकि वह खुद अस्पताल में है। हम सभी इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने बताया कि सीमा पाकिस्तान से नेपाल पहुंची और सनातन धर्म अपनाकर नेपाल में सचिन मीना से विवाह किया तथा भारत आकर पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह किया। विवाह के बाद पिछले महीने उसने एक बेटी को जन्म दिया। एपी सिंह का कहना है कि सीमा की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उनका विश्वास है कि सीमा को भारतीय नागरिकता मिल जाएगी।
सरकार के फैसले के बाद बढ़ी सीमा की मुश्किलें
भारत सरकार ने हाल ही में पाकिस्तान से वीजा पर आए नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद अब अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की स्थिति भी अस्थिर हो गई है। ऐसे में सीमा हैदर पर भी कार्रवाई की मांग उठना स्वाभाविक है। गांव के लोगों का कहना है कि अगर सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा जा रहा है तो सीमा को भी उसी प्रक्रिया के तहत वापस भेजना चाहिए। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन हालात को देखते हुए सीमा के लिए आने वाले दिन चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
यूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
2 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
4 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
4 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
6 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
7 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
8 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
10 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
20 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
1 day agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines