Ghulam Haider: पाकिस्तान से अपने बॉयफ्रेंड के लिए भारत पहुंची सीमा हैदर का पाकिस्तानी पति उसका हर राज खोलेगा। सऊदी अरब में काम करने वाले सीमा के पूर्व पति गुलाम हैदर को दिल्ली या फिर मुंबई आने के लिए न्योता भेजा गया है। बता दें कि पाकिस्तान की सीमा हैदर अपने बॉयफ्रेंड सचिन मीणा के लिए नेपाल के रास्ते भारत आई थी। सीमा अपने चारों बच्चों के साथ फिलहाल ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में सचिन के साथ रहती है।
पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली सीमा और सचिन की पबजी वाली प्रेम कहानी इतनी चर्चित हुई कि अब उनकी लव स्टोरी पर फिल्म बन रही है। फिल्म का नाम ‘कराची यू नोएडा’ रखा गया है। सीमा फिल्म की शूटिंग में बिजी है। इस बीच, फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सीमा की लाइफ से जुड़ी हर छोटी कहानी जानने के लिए उसके पहले पति गुलाम हैदर को भारत बुलाया है।
ये भी पढ़ें: सीमा हैदर और फिल्म प्रोड्यूसर का कटा पाकिस्तान जाने का टिकट, जानें क्यों?
फायरफॉक्स फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म
सीमा और सचिन की प्रेम कहानी पर बेस्ड ‘कराची टू नोएडा’ जानी फायरफॉक्स फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। सीमा ने आगामी फिल्म में अपनी भूमिका के लिए ऑडिशन भी दिया था। फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने कहा कि वे सीमा के पूर्व पति गुलाम हैदर से मिलना चाहते हैं और उन्हें दिल्ली या मुंबई आने के लिए न्योता भेजा है।
प्रोड्यूसर ने कहा कि अगर गुलाम भारत नहीं आ पाए तो मैं अपने राइटर को सउदी अरब भेजूंगा, ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने कहा कि हम दुनिया को बताना चाहते हैं कि PUBG खेलने के दौरान ये प्रेम कहानी कैसे उभरी? सीमा भारत कैसे और क्यों आई? क्या वह जासूस है या नहीं। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग दुबई में भी की जाएगी।
ये भी पढ़ें: सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी पर बनेगी ये फिल्म, नाम जानकर कहेंगे- परफेक्ट!
नेपाल में हिंदू धर्म अपनाया, शादी रचाई और भारत में की एंट्री
30 साल की पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने कहा था कि कोरोना महामारी के दौरान PUBG खेलते समय ग्रेटर नोएडा में रहने वाले 22 साल के सचिन मीना से उसे प्यार हो गया था। उसने सचिन के साथ रहने के लिए पाकिस्तान छोड़ने और अवैध रूप से सीमा पार करके भारत में आने का फैसला किया।
सीमा की सचिन से पहली मुलाकात मार्च में नेपाल में हुई थी, जहां उसने पहले हिंदू धर्म अपनाया और फिर हिंदू रीति-रिवाजों से सचिन के साथ शादी की। 13 मई को सीमा अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश किया। 4 जुलाई को, सीमा को भारत में घुसपैठ करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया और उसे पनाह देने के लिए सचिन को हिरासत में लिया गया। हालांकि कुछ दिनों बाद दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
संबंधित खबरें
पिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 hr agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 hr ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
3 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
5 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
7 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
9 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
9 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
10 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines