Noida News: पहलगाम आतंकी हमले का देशभर में विरोध जारी है। लोगों का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है। नोएडा में रविवार को लोगों ने सड़क के बीचों-बीच पाकिस्तान का झंडा चिपका दिया। इसके बाद पैदल और गाड़ियों से उसे रौंदते हुए अपना विरोध दर्ज कराया है। लोगों का कहना है कि भारत सरकार को आतंकवादियों को जड़ से खत्म करना होगा।
पाक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए कायराना आतंकी हमले में 27 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने लोगों के नाम और धर्म पूछकर उन्हें मारा। कई लोगों को कलमा पढ़ने के लिए भी कहा। जो लोग कलमा नहीं पढ़ सके, उनकी हत्या कर दी। इस हमले के लोग लोगों को गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ है। वह आतंकियों और पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस बीच नोएडा में सड़के के बीचों बीच पाकिस्तान का झंडा चिपकाने का मामला सामने आया है।
पाकिस्तान का पुतला फूंका
पहलगाम हमले के बाद नोएडा के लोगों में भारी आक्रोश है और इसी गुस्से में सड़क के बीचों बीच पाकिस्तानी झंडा चिपकाया गया है। ये झंडा नोएडा के एडोब चौराहे के बीचों बीच सड़क पर चिपकाया गया है जिससे वहां आने वाली गाड़ी और पैदल यात्री उसे रौंद सकें। इस बीच अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा महानगर गाजियाबाद के बैनर तले पहलगाम पर हुए आतंकवादी हमले के विरोध में रविवार शाम सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा पाकिस्तान का पुतला फूंका और कैंडल मार्च आयोजित किया गया।
इस बार हो सख्त एक्शन
लोगों का कहना है कि आतंकवादी बार-बार हमला कर रहे हैं। पुलवामा की घटना के बाद अब पहलगाम का मामला सामने आया है। इस बार सरकार को आतंकियों और पाकिस्तान का सही तरह से इलाज करना होगा। तभी आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
3 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
4 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
5 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
7 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
7 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
8 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
10 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
21 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
21 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines