Seema Haider Latest News: अपने प्रेमी सचिन मीणा के लिए पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर पिछले एक महीने से लगातार सुर्खियां बटोर रही है। आलम यह है कि वह तकरीबन छोटे-बड़े हर भारतीय न्यूज चैनल को अपना इंटरव्यू दे चुकी है। इसके अलावा, सीमा और सचिन की ‘लव स्टोरी’ को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा मिल रही है। इस बीच सचिन के गांव रबूपुरा की रहने वाली महिलाओं गीता भाटी और मिथिलेश भाटी ने सचिन और सीमा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि दोनों में कोई मेल ही नहीं है। इसके पीछे सीमा हैदर का कोई अन्य मकसद है।
सचिन के गांव की ही रहने वाली पड़ोसन मिथिलेश भाटी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें वह सचिन मीणा और सीमा हैदर के रिश्ते और प्यार दोनों को लेकर कटाक्ष करती नजर आ रही है। वह मीडिया के सामने कहती है- ‘लप्पू सा सचिन, झिंगूर सा लड़का, क्या है सचिन में। लप्पू का सचिन है… वो झिंगुर सा लड़का…बोलता वो है न … ऐसा क्या है सचिन में… उससे प्यार करेगी सीमा।’ अब सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि भाभी ने जी तो सचिन की पोल ही खोल दी। इस बीच इस गांव की अन्य महिलाओं ने भी सचिन और सीमा की लव स्टोरी का मजाक उड़ाया है। बता दें कि सचिन को लप्पू और झींगूर कहने वालीं महिला का नाम मिथिलेश भाटी है, जबकि उनकी बड़ी बहन गीता भाटी ने भी सचिन और सीमा का मजाक उड़ाया है।
सचिन को भाभी जी ने कहा- उल्लू
इस मामले में अब गांव की कई महिलाओं ने मुखर होकर सचिन के बहाने पाकिस्तान से आई सीमा हैदर की नीयत पर सवाल उठाए हैं। सचिन को ‘झींगुर’ और ‘लप्पू’ कहने वाली महिला ने सोशल मीडिया पर अपने बयान में अब उसे ‘उल्लू’ तक कह दिया है। इसके साथ ही इसी गांव की एक अन्य महिला ने भी सचिन और सीमा को लेकर कई तरह के आरोप लगाए हैं।
ये लैला मजनूं वाला प्रेम नहीं
रबूपुरा की महिलाओं ने कहा है कि सचिन और सीमा में कोई प्रेम नहीं है। यह सब नाटक है। उनका कहना है कि कल तो यह (सीमा) सचिन को भी छोड़कर चली जाएगी, जैसे इसने अपने पहले बच्चों को छोड़ा है। महिलाओं ने सचिन के लिए पाकिस्तान से सीमा के भारत आने को नाटक बताया है। उनका कहना है कि सचिन और सीमा में कोई मेल नहीं है।
सीमा और सचिन दोनों सिर्फ आठवीं पास
गौरतलब है कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाला 23 वर्षीय सचिन मीणा किसान परिवार से है। सचिन के परिवार में माता-पिता और भाई-बहन हैं। सचिन के मुताबिक, वह दसवीं पास भी नहीं हैं, उसने आठवीं तक पढ़ाई की है। उसके पिता खेती करते हैं। बता दें कि पिछले दिनों सचिन मीणा के पिता ने कहा था कि उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है और परिवार की जिम्मेदारी उठाने में अक्षम हैं।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
2 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
3 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
3 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
4 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
13 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
21 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines