Pahalgam Terror Attack/ पंकज कौशिक: 22 अप्रैल की दोपहर करीब 3 बजे पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए करनाल निवासी विनय नरवाल का अंतिम संस्कार बीते दिन पूरे विधि-विधान के साथ हो गया। विनय को मुखाग्नि उनकी छोटी बहन ने दी। पूरा परिवार शोक में है और देशवासी भी गमगीन हैं। वहीं उनकी नवविवाहिता का बुरा हाल है। विनय की अस्थियों का विसर्जन हरिद्वार में हर की पौड़ी पर पूरे रीति-रिवाज के साथ कर दिया गया है। विनय नरवाल के तीर्थ पुरोहित पंडित मनोज शर्मा ने बताया कि विनय के परिवार वाले उनकी अस्थियों को लेकर आज हरिद्वार पहुंचे थे, जहां उनकी अस्थियों का विसर्जन कर दिया गया है। उन्होंने इस दुखद घड़ी में भगवान से प्रार्थना की कि उनके परिवार वालों को दुख को झेलने की शक्ति दे।
16 अप्रैल को हुई थी शादी
विनय नरवाल की शादी 16 अप्रैल को हुई थी और 19 अप्रैल को रिसेप्शन हुआ था। विनय अपनी पत्नी के साथ कश्मीर के पहलगाम में हनीमून मनाने के लिए गया था। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि उनके साथ ऐसा हो जाएगा। मूलरूप से हरियाणा के करनाल जिले के रहने वाले नरवाल ने दो साल पहले ही नौसेना में नौकरी शुरू की थी।
यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले का तगड़ा साइड इफेक्ट आया सामने, सर्वे से रद्द बुकिंग पर बड़ा खुलासा
कोच्चि में तैनात थे विनय
विनय की उम्र सिर्फ 26 साल थी और वो मौजूदा समय में कोच्चि में तैनात थे। विनय नरवाल को आतंकियों ने छाती, गले और उल्टी बाजू के पास गोलियां मारी थी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हालांकि विनय की बहन ने कहा था कि उसका भाई डेढ़ घंटे तक जिंदा था अगर उसे कोई मदद मिलती तो वो बच सकता था। मगर किस्मत को कुछ और ही मंजुर था और नई नवेली दुल्हन विधवा हो गई।
पत्नी के सामने मारा पति को
विनय की पत्नी हिमांशी का कहना है कि वो तो अपने पति के साथ भेलपुरी खा रही थी और विनय मैगी खा रहे थे। तभी पीछे से कोई आया और उसने उनसे कहा कि तुम हिंदू हो या मुसलमान। जैसे ही विनय ने कहा कि वो हिंदू है तो आतंकियों ने उसे तीन गोली मार दी। विनय की पत्नी ने कहा कि उसने लोगों से मदद मांगी लेकिन वहां कोई भी इस हालत में नहीं था कि उनकी मदद कर सके।
यह भी पढ़ें: ‘मुझे मेरे बेटे के साथ पाकिस्तान जाने दो…’ दिल्ली की बेटी बनी कराची की बहू
संबंधित खबरें
यूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
49 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 hr agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 hr agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
2 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
3 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
7 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
9 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
16 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines