'नींबू मिर्च बांधकर खड़ा है राफेल', भारतीय लड़ाकू विमान पर ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता अजय राय?

देश में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। इस बीच कांग्रेस नेता अजय राय ने राफेल को लेकर केंद्र सरकार से सवाल पूछे।

Ajay Rai

राफेल पर क्या बोले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय?

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने भारतीय लड़ाकू विमान राफेल को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने राफेल को खिलौना बता दिया, जिसे नींबू मिर्च बांधकर खड़ा किया गया है। इसे लेकर उन्होंने एक खिलौना का विमान दिखाया, जिसमें नींबू-मिर्च लटकी हुई है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय का एक वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक खिलौना का विमान दिखा रहे हैं। इस खिलौने के विमान में राफेल लिखा और उसके नीचे नींबू-मिर्च लटकी हुई है। इसे लेकर अजय राय ने कहा कि देश में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ गई हैं और लोग इससे पीड़ित हैं। पहलगाम आतंकी हमले में हमारे नौजवानों की जान चली गई। यह सरकार सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करती है, कहती है कि आतंकवादियों को कुचल देंगे, मिट्टी में मिला देंगे।

विज्ञापन

अजय राय ने क्यों राफेल पर उठाए सवाल?

उन्होंने आगे कहा कि आप राफेल लेकर आए और उसमें नींबू-मिर्च बांधकर उसे खड़ा कर दिया। मैंने नहीं बाधा है, बल्कि रक्षा मंत्री ने नींबू-मिर्च बांधकर राफेल को खड़ा कर रखा है। अजय राय ने केंद्र सरकार से सवाल पूछे कि राफेल का इस्तेमाल कब होगा? कब आतंकियों का सफाया होगा? उसके समर्थकों का खात्मा कब होगा? ये देश जानना चाहता है।

विज्ञापन

नींबू-मिर्च लटकाने के क्या हैं मायने? कांग्रेस ने बताया

अजय राय ने आगे कहा कि हमने नींबू-मिर्च लटकाकर खिलौना विमान इसलिए दिखाया, क्योंकि इस वक्त लड़ाकू विमान राफेल को खड़ा करने का समय नहीं है, बल्कि इसका उपयोग करने का वक्त है। ये देश जानना चाहता है।

विज्ञापन

भाजपा नेता ने अजय राय पर साधा निशाना

अजय राय के बयान पर भाजपा नेता सीआर केसवन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उनके नेता भारत और हमारे लोगों के प्रति विश्वासघात कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता जानबूझकर हमारे बहादुर सशस्त्र बलों को बदनाम करने और उनका मनोबल गिराने की कोशिश कर रहे हैं। यूपी कांग्रेस प्रमुख अजय राय का बयान निंदनीय है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ