Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को यूपी के कानपुर पहुंचे, जहां उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने कानपुर एयरपोर्ट पर सबसे पहले शुभम द्विवेदी के माता-पिता और पत्नी से भेंट की। उन्होंने परिजनों से कहा कि ये आपकी अपूरणीय क्षति है और उनकी भी। उन्होंने कहा कि जल्दी ही परिवार से फिर मुलाकात होगी।
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद पहलगाम आतंकवादी अटैक में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूरा देश और सरकार हमारे साथ खड़ी है। उन्होंने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पीएम मोदी बहुत दुखी थे। उन्होंने मुझसे पहलगाम आतंकी हमले के बारे में पूछा। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई खत्म नहीं हुई है। पीएम मोदी ने हमें एक और मुलाकात का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें : काराकाट रैली में पीएम मोदी का नाम भूले नीतीश, 30 सेकंड में 10 बार जोड़े हाथ, देखें Video
#WATCH | Kanpur, UP: After meeting PM Modi, Wife of Shubham Dwivedi, who lost his life in #PahalgamTerroristAttack, Aishanya Dwivedi says, “PM Modi said that the entire nation and the government are standing with us. He offered his condolences…PM Modi was very sad…PM Modi… pic.twitter.com/hZWC2h5unW
— ANI (@ANI) May 30, 2025
शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी ने कहा कि हमारे परिवार ने आभार व्यक्त किया, क्योंकि पहलगाम हमले के जवाब में आतंकवाद के खिलाफ एक ऑपरेशन शुरू किया गया था, पाकिस्तान में आतंकवादी शिविरों को नष्ट कर दिया गया था। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा समाज प्रधानमंत्री के साथ है। पीएम मोदी ने हमें बताया कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। पीएम मोदी भावुक भी हुए।
#WATCH | Kanpur, UP: After meeting PM Modi, Sanjay Dwivedi, father of Shubham Dwivedi, who lost his life in #PahalgamTerroristAttack, says, “Our family expressed gratitude as in response to the Pahalgam terrorist attack, an operation was launched against terrorism, the terrorist… pic.twitter.com/mE7xadiCg5
— ANI (@ANI) May 30, 2025
इसके बाद पीएम मोदी ने चुन्नीगंज और नयागंज के बीच कानपुर मेट्रो के नए कॉरिडोर को हरी झंडी दिखाई। साथ ही उन्होंने 47,600 करोड़ रुपये की लागत वाली 15 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
यह भी पढ़ें : बिहार दौरे के बीच PM मोदी को जान से मारने की धमकी, 4 घंटे में अरेस्ट आरोपी समीर रंजन कौन है?
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।