हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

आतंकियों का सुराग देने वालों को ढाई लाख इनाम देगा ये शख्स, निकाला जुलूस

पहलगाम हमले के बाद देशभर में आक्रोश है। यूपी के हाथरस में मशाल जुलूस निकाला गया। डॉ. विकास शर्मा ने आतंकियों की जानकारी देने पर ₹2.51 लाख इनाम की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आतंकियों के मारे जाने तक वह जूता-चप्पल नहीं पहनेंगे।

विज्ञापन

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश में रोष है, लोग आक्रोशित हैं। आतंकवाद और आतंकियों को खत्म करने की मांग हो रही है। देश में इस हमले के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं, पाकिस्तान के झंडे को पैरों तले कुचला जा रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के हाथरस में भी मशाल जुलूस निकाला गया, जहां एक डॉक्टर ने आतंकियों की जानकारी देने वालों को इनाम देने की घोषणा की।

हाथरस में निकाला गया जुलूस

हाथरस के सासनी गेट चौराहे से जुलूस शुरू हुआ और यह शहर के कई बाजारों और क्षेत्रों से होते हुए आगरा रोड पर स्थित शहीद पार्क पहुंचा, और यहीं पर यह समाप्त हो गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और आक्रोशित लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान का झंडा जमीन पर रखकर पैरों से कुचल दिया। इसके बाद इस झंडे को जला दिया गया।

2 लाख 51 हजार रुपए का इनाम

इस जुलूस का नेतृत्व डॉ. विकास शर्मा ने किया और उन्होंने ऐलान किया कि अगर कोई भी आतंकवादियों की जानकारी देता है, तो उसे इनाम के तौर पर 2 लाख 51 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों को जब तक पकड़ा या मारा नहीं जाता, कश्मीर में शांति नहीं हो जाती, तब तक वह चप्पल या जूते नहीं पहनेंगे।


यह भी पढ़ें : सीमा हैदर को लेकर मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना साजिद रशीदी का बड़ा बयान

उन्होंने यह भी कहा कि पूरा विश्व यह समझ ले कि हिंदू अहिंसक है, नपुंसक नहीं। जिस तरह धर्म पूछकर लोगों को मारा गया है, उससे ज्यादा निंदनीय घटना कोई नहीं हो सकती। वहीं वहां मौजूद लोगों ने एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ कड़े प्रहार की मांग की और कश्मीर से आतंकियों के सफाए पर सरकार से खास ध्यान देने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें : ‘3 महीने की गर्भवती हूं, प्लीज यहीं रहने दीजिए’; पाकिस्तानी महिला की PM मोदी से भावुक अपील

पहलगाम हमले में पर्यटकों को निशाना बनाया गया था, 26 लोगों को गोलियों से भून डाला था। इस घटना के वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब दौरे पर थे, उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत की थी और उन्हें जम्मू-कश्मीर जाने के लिए कहा था। पीएम मोदी भी अपना दौरा बीच में छोड़कर देश वापस लौट आए थे। इसके बाद हाई-लेवल बैठक हुई और फिर पाकिस्तान के खिलाफ कई एक्शन लिए गए थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें