Varanasi News: प्राचीन नगरी वाराणसी में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली का भव्य आयोजन किया गया. इस वर्ष, इस साल काशी के 84 घाटों पर अभूतपूर्व 25 लाख से अधिक दीये जलाए गए, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए. पिछले वर्ष लगभग 20 लाख दीये जलाए गए थे, इस साल पिछले साल की तुलना में 5 लाख अधिक दीये जलाए गए. इस भव्य आयोजन में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नमो घाट पर पहला दीप प्रज्वलित कर इस भव्य उत्सव का विधिवत शुभारंभ किया.
पर्यटन विभाग ने किया 15 लाख दीयों का इंतजाम
इस साल वाराणसी में में आयोजित भव्य महादीपोत्सव के लिए लगभग 15 लाख से अधिक दीयों का इंतजाम पर्यटन विभाग द्वारा किया गया था. इसके अलावा बाकि शेष 10 लाख दीयों की व्यवस्था स्थानीय समितियों और काशी वासियों ने की. वही वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर मुख्य देव दीपावली को इस साल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर सजाया गया. जिसने कार्यक्रम को एक विशेष महत्व दिया. कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्रूज पर बैठकर इस भव्य दृश्य का आनंद लिया. इसके बाद लेजर शो और शानदार आतिशबाजी ने भी सभी का मन मोह लिया.
40 से अधिक देशों के लोग पहुंचे वाराणसी
देव दीपावली के अवसर पर वाराणसी के घाट पर दुनिया भर से श्रद्धालु यहां पहुंचे. एक रिपोर्ट के अनुसार, कार्यक्रम में लगभग 40 से अधिक देशों के लोग वाराणसी पहुंचे. बताया जा रहा है कि लगभग 20 लाख पर्यटकों के जुटने का अनुमान जताया गया था. कार्यक्रम में विदेशी पर्यटकों के अलावा जयपुर और कोलकाता से भी लगभग 70 श्रद्धालुओं का एक समूह एक समान वेशभूषा में पहुंचा. काशी के अलावा, प्रयागराज लगभग 5 लाख और मथुरा में 2 लगभग लाख दीये जलाकर देव दीपावली का भव्य आयोजन किया गया. इससे पहले, अयोध्या में दिवाली के अवसर पर 29 लाख से अधिक दीये जलाकर एक विश्व रिकॉर्ड बनाया गया था.
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
10 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
11 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
13 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
13 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines