Once Again Fight For Dog in Noida: आज के डिजिटल जमाने में हर कोई सोशल मीडिया पर एक्टिव है, इसलिए दुनिया के किसी भी कोने में अगर कुछ होता है, तो उसे वायरल होने में देर नहीं लगती है। ऐसे में इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला अपने कुत्ते के साथ रेजिडेंट सोसायटी में घूमती दिखाई दे रही है। इतने में एक व्यक्ति ने महिला से कुत्ते के मुंह को कवर करने के लिए कहा। बस इतनी सी बात पर महिला भड़क गई और व्यक्ति के साथ बहस शुरू कर दी। दोनों बीच यह बहस इतनी बढ़ गई कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। महिला ने व्यक्ति की काफी पिटाई की।
क्या है वीडियो में?
बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो ग्रेटर नोएडा का है। यह पूरी घटना ग्रेटर नोएडा के Supertech Eco Village-1 की एक रेजिडेंट सोसायटी की है। इस घटना के वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं। वीडियो की लास्ट में दिखाया गया है कि लड़ाई के अंत में महिला का पति भी आ गया है और पीड़ित व्यक्ति को पुलिस की धमकी दे रहा है। इस लड़ाई के दौरान मौके पर कई सारे लोग इकट्ठा हो गए। इन्हीं लोगों में एक ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पोस्ट होने के साथ ही वीडियो आग की तरह वायरल हो गया। पीड़ित व्यक्ति ने सोसायटी के बाकी मेंबर के साथ मिलकर महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
वीडियो पर लोगों के कमेंट
लोगों के मजेदार कमेंट
अब वीडियों पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट सामने आ रहे हैं। वीडियो पर लोगों के कई कमेंट आ रहे हैं, कहीं पर लोग महिला को गलत बता रहे हैं तो कहीं इस पूरी वीडियो पर चुटकी लेते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा ‘वाह रे दुनिया वाह रे ज़माना… कुत्तों की रखवाली, इंसानियत की तबाही’, वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया कि ‘जानवर के लिए लड़ते-लड़ते खुद जानवर से भी बरतर बन गए हैं, यह लोग…’, एक और यूजर ने लिखा ‘मैं भी ऐसी लड़ाकू बीवी लाऊंगा, जो मेरी प्रॉक्सी बनकर बाकी मर्दों से लड़ेगी।’ वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कुत्ते को लेकर महिला के इस व्यवहार की निंदा की है।
संबंधित खबरें
मोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
1 hr agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
2 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
5 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
8 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
15 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
23 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
1 day agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
1 day agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines