गौतमबुद्ध नगर में भूमाफियाओं का आतंक बरकरार है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में इन कब्जाधारियों की मौज है। ताजा मामला नोएडा के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र का है। यहां भूमाफिया ने एक NRI के प्लॉट पर कब्जा कर लिया। इसके बाद इस प्लॉट को किसी दूसरे को बेच दिया। जब पीड़ित को इसकी खबर मिली तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने मसकट के ओमान एंबेसी से आरोपियों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को एक पत्र मेल किया। सीपी के आदेश के बाद थाना सेक्टर-113 में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस कमिश्नर को शिकायत पत्र किया मेल
पीड़िता मोहम्मद शहजाद ने ओमान एंबेसी से पुलिस कमिश्नर को एक मेल किया है। इस में उन्होंने पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने तत्काल जांच के आदेश दे दिए। अब इस मामले में नोएडा के थाना सेक्टर-113 में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि मोहम्मद शहजाद कई साल पहले ओमान के मसकट में जाकर बस गए हैं। वह वहां एक बड़े कारोबारी हैं और अब एनआरआई बन चुके हैं। सितंबर 2013 में उन्होंने दिल्ली के रहने वाले इरशाद से नोएडा के सोरखा गांव में 500 गज का प्लॉट खरीदा था। वह प्लॉट की बाउंड्री कराबर ओमान चले गए। इस बीच वह बीच-बीच में आकर अपना प्लॉट देखते रहे।
ये भी पढ़ें: ‘मुझे कोई नुकसान हुआ तो आर्मी चीफ मुनीर होंगे जिम्मेदार’, इमरान खान ने जेल से किया बड़ा दावा
जून में मिली धोखाधड़ी की जानकारी
शिकायत पत्र में कहा गया कि जून में जब पीड़ित नोएडा आए तो उन्हें जानकारी मिली की प्लॉट किसी दूसरे को बेच दिया गया। जब उन्होंने प्लॉट खरीदने वाले से बात की तो उसने बताया कि उसे किसी दूसरे शख्स ने बेचा है। पीड़ित का आरोप है कि बिना उनके परमिशन के प्लॉट को कैसे बेच दिया गया। इसके बाद वह स्थानीय थाने की पुलिस के पास गए, लेकिन सुनवाई नहीं। इस बीच उन्हें कारोबार के चलते जल्दी ओमान जाना पड़ा।
ये भी पढ़ें:Noida News: नोएडा में एनकाउंटर, दो बदमाशों को लगी गोली
लेखपाल को बुलाया, NRI के बयान होंगे दर्ज
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-113 में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल के लिए लेखपाल को बुलाया गया है। जल्द ही प्लॉट के कागजों के अनुसार उसकी पैमाइस कराई जाएगी और एनआरआई के भी ऑनलाइन बयान दर्ज किए जाएंगे।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
30 mins agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
1 hr agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
8 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
9 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
10 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
12 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
12 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
14 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
15 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines