पीला गमछा डाल थाने पहुंचा सुभासपा नेता, पुलिस ने जमकर की खातिरदारी; चेहरे में 'राजभर' नहीं आया नजर

Om Prakash Rajbhar Peela Gamchha: सुभासपा नेता ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के एक नेता की पुलिस ने जमकर खातिरदारी की है। थाने पहुंचे पार्टी के नेता का पीला गमछा और मोबाइल पुलिस ने छीन लिया, जिससे कार्यकर्ता काफी आक्रोशित हैं।

om prakash rajbhar pila gamcha spsp leader beaten in police station

Om Prakash Rajbhar की पार्टी के नेता के साथ पुलिस ने किया अभद्र व्यवहार

Om Prakash Rajbhar Peela Gamchha: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के एक नेता की पुलिस ने जमकर खातिरदारी की है। थाने पहुंचे पार्टी के नेता संतराम कश्यम का पीला गमछा और मोबाइल पुलिस वालों ने छीन लिया। इससे कार्यकर्ता काफी आक्रोशित हैं।

विज्ञापन

ओम प्रकाश राजभर ने पीले गमछे पर क्या कहा था?

बता दें कि योगी सरकार में मंत्री बनने के बाद ओम प्रकाश राजभर का एक बयान काफी वायरल हुआ था। इस बयान में उन्होंने कहा था कि किसी थाने पर जाओ तो सफेद गमछे की जगह पीला गमछा गले में डालकर जाओ। पुलिस को तुम्हारे चेहरे में ओम प्रकाश राजभर नजर आएगा। यह है पावर। पुलिस को जाकर बता देना कि मंत्री जी भेजे हैं। दारोगा के पास तो इतनी पावर है नहीं कि फोन लगाकर हमसे पूछे कि हमने भेजा है कि नहीं। एसपी और डीएम के पास भी इतनी पावर नहीं है कि मुझे फोन लगाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

फर्रूखाबाद जिले के नवाबगंज थाने का मामला

दरअसल, मामला फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना का है। यहां सुभासपा के विधानसभा अध्यक्ष संतराम कश्यप का मोबाइल और पीला गमछा पुलिस ने जब्त कर लिया। इस घटना के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।

विज्ञापन

पुलिस ने कार्यकर्ता के साथ किया अभद्र व्यवहार

सुभासपा के जिलाध्यक्ष संदेश कश्यप ने बताया कि पुलिस ने पार्टी कार्यकर्ता को किसी मामले में थाने पर बुलाया था। यहां उसका मोबाइल फोन और पीला गमछा जब्त कर लिया गया। कार्यकर्ता के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। हमने थानाध्यक्ष से बात की तो उन्होंने भी अभद्र तरीके से बातचीत की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ