चारधाम यात्रा घूमने जाने के लिए जो लोग भी प्लानिंग बना रहे हैं, उनके लिए यह अच्छी खबर है। तीर्थयात्री आज से ही ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसके लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, हरबर्टपुर, विकासनगर में सुबह करीब 7 बजे से रजिस्ट्रेशन काउंटर खुलेंगे। अब तक ऑनलाइन के माध्यम से 21.55 लाख तीर्थयात्री रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। जबकि 2 मई को केदारनाथ व 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।
30 अप्रैल से चारधाम यात्रा की शुरुआत
बता दें कि जो लोग भी चारधाम यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल से हो रही है। अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। जबकि 2 मई को केदारनाथ व 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। इस बाद 60 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन के माध्यम से किए गए। सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 40 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन करने की व्यवस्था की है।
15 रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए गए
चारधाम यात्रा मार्गों के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में 30, हरिद्वार में 20, हरबर्टपुर व विकासनगर में 15 रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए गए। जहां पर तीर्थयात्री यात्रा अपना-अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
28 अप्रैल से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
बता दें कि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। श्रद्धालुओं को ऑनलाइन व ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है। 28 अप्रैल से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किए जाएंगे।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
20 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
22 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
2 days agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines