हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सावधान! शातिर कर रहे AI का इस्तेमाल, सोशल मीडिया से फोटो लेकर लड़की की बनाई अश्लील Video

Obscene Video Made by AI Girl Photo Social Media in Prayagraj: आरोपी ने पहले लड़की, फिर उसकी सहेली और एक दोस्त को फोन करके भी धमकाया। पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।

Obscene Video Made by AI Girl Photo Social Media in Prayagraj: अगर लड़कियां और महिलाएं सोशल मीडिया पर अपने फोटो अपलोड करती हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि साइबर ठगों की आपके सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर है। ये शातिर सोशल मीडिया पर लड़कियों के फोटो निकाल कर एआई (AI) तकनीक से अश्लील वीडियो बना रहे हैं। इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल करके पैसे ऐंठ रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहले पीड़िता को फोन पर दी धमकी

जानकारी के मुताबिक मामला प्रयागराज के धूमनगंज का है। बताया गया है कि यहां की एक युवती ने साइबर पुलिस से मामले की शिकायत की है। उसने अपनी शिकायत में कहा है कि कुछ दिन पहले एक शख्स का अनजान नंबर से फोन आया था। शख्स ने कहा कि उसके पास उसकी अश्लील फोटो और वीडियो हैं। वह फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न करें इसके लिए उसे 10 हजार रुपये देने होंगे। यह सुनकर लड़की पहले लगा कि कोई मजाक कर रहा है।

पीड़िता की सहेली को किया फोन

आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने लड़की की एक सहेली को भी फोन किया। उससे कहा कि तुम्हारी सहेली के मेरे पास अश्लील फोटो हैं। अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वह वायरल कर देगा। इसके बाद लड़की घबरा गई। आरोपी सिर्फ नहीं रुका। उसने लड़की के तीसरे दोस्त (लड़के) को फोन किया और उसे अश्लील फोटो भेज दिए। कहा कि अपनी दोस्त से पैसे देने के लिए कहो।

विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

इसके बाद लड़की ने प्रयागराज की साइबर पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा कहा गया है कि पुलिस अभी तक आरोपी का खुलासा नहीं कर पाई है, लेकिन पुलिस को आशंका है कि कोई नया गैंग है जो लड़कियों को अपना निशाना बना रहा है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola