Kedarnath Heli Service: केदारनाथ मंदिर देश के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है और इसके खुलने की तिथि की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में लोग बाबा केदार के दर्शन करने को बेताब हैं और इसी कारण हेली सर्विस की टिकट बुक करने को लेकर भी तत्पर हैं। अब भक्तजनों के लिए एक अच्छी खबर आई है कि गुप्तकाशी से केदारनाथ का किराया सस्ता हो गया है। हालांकि, यह किराया मात्र 10 रुपये ही सस्ता हुआ है। इतना ही नहीं कुछ रूटों पर किराए को बढ़ाया भी गया है।
केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा के लिए छह रूट आवंटित
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा के लिए छह रूट आवंटित किए हैं। गुप्तकाशी से केदारनाथ तक सेवा के लिए गुरुवार को टेंडर खोले गए जबकि तीन रूटों के लिए दोबारा टेंडर तय किए जाएंगे।
केदारनाथ के लिए गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से हेलीकॉप्टर सेवा संचालित की जाती है। पहले और अब के किराए में अंतर क्या है?
- गुप्तकाशी से केदारनाथ 7740 (अब) 7750 (पहले)
- फाटा से केदारनाथ 5500 (अब) 4720 (पहले)
- सिरसी से केदारनाथ 5498 (अब) 4680 (पहले)
सरकार ने कसी कमर
राज्य सरकार बहुप्रतीक्षित चार धाम यात्रा के लिए कमर कस रही है, जो अप्रैल में शुरू होने वाली है। केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम, यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम यात्रा के लिए लगभग तीन लाख तीर्थयात्री पहले ही पंजीकरण करा चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भक्त इस साल 25 अप्रैल से सुबह 6:30 बजे से मंदिर में दर्शन कर सकेंगे।
उत्तराखंड में ऊंचाई पर स्थित इस मंदिर में हर साल लाखों तीर्थयात्री आते हैं। यह मंदिर चार धाम तीर्थयात्रा सर्किट का हिस्सा है और भारत के 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि गढ़वाल क्षेत्र के भीतर स्थित चार तीर्थों को सामूहिक रूप चार धाम के रूप में जाना जाता है।
IRCTC ने बुकिंग के लिए लांच की वेबसाइट
IRCTC ने केदारनाथ हेली सर्विस लेने के लिए टिकटों की बुकिंग के लिए अपनी वेबसाइट लांच की है। heliyatra.irctc.co.in का ट्रायल चल रहा है। वहीं, अभी हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग भी शुरू नहीं हुई है। उम्मीद है कि अप्रैल के पहले हफ्ते तक टिकटों की बुकिंग शुरू हो सकती है।
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
1 hr agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
2 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
3 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
5 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
5 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
7 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
8 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
19 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
20 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines