हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

गाजियाबाद में अब सीधे मेल पर मिलेंगे आवंटन और म्यूटेशन लेटर, जानिए क्या है जीडीए की नई पहल

---विज्ञापन---

Ghaziabad News : गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने आवंटियों को बेहतर सुविधा देने के लिए अब नई पहल की है। इसके लिए जीडीए अपने आवंटियों को सीधे मेल पर आवंटन लेटर और म्यूटेशन लेटर भेजेगा। इस सुविधा के शुरु होने से आवंटियों को इन कार्यो के लिए बार-बार जीडीए कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे और काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा आवंटियों को बिचौलियों से भी छुटकारा मिलेगा।

डिजिटल पॉर्टल के माध्यम से पहली बार शुरू हुई नई व्यवस्था

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अतुल वत्स के अनुसार, जिले में डिजिटल पोर्टल के माध्यम से इस तरह की व्यवस्था पहली बार लागू की जा रही है। इस योजना के लागू होने से किसी भी योजना में आवंटन पाने वाले आवंटियों को जीडीए के कार्यालय आने की जारुरत नहीं होगी। अब सीधे उनकी मेल आईडी पर ही आंवटन लेटर और म्यूटेशन लेटर भेजें जाएंगे। यह सेवा पूरी तरह से भरोसेमंद है। वहीं इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आवेदकों को आवेदन के समय अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जानकारी आवश्यक रूप से देनी होगी। जिसके बाद संबंधित दस्तावेज उनकी मेल आईडी पर भेजे जाएंगे। इस सुविध से आवंटियों के समय की बचत होगी और उन्हे बेहतर सुविधा मिलेगी।

जीडीए कार्यालय पर कम होगी भीड़

जीडीए के उपाध्यक्ष के अनुसार, इस योजना के अंर्तगत एक महिला आवंटी को मेल आईडी पर आवंटन पत्र भेजा गया है। जिसके बाद इस योजना का शुभारंभ हो गया है। इस योजना के लागू होने से जीडीए कार्यालय में आवंटियों की भीड़ कम होगी और लोगों को अपनी जरूरत के कागजात सीधे उनकी मेल आईडी पर मिल सकेंगे।

---विज्ञापन---

Sponsored Links by Taboola