Young Man Fell While Dancing In The Pandal And Died: यूपी के अंबेडकरनगर में हैरत में डालने वाली घटना हुई है। दुर्गा पूजा पंडाल में डांस करते वक्त युवक अचानक बेहोश होकर गिरते ही युवक की मौत हो गई है। परिजनों में कोहराम मच गया है। इससे पहले कोशांबी में इस तरह का हादसा हुआ था। घटना सोमवार रात की है। अकबरपुर नगर के लोरपुर राजन मोहल्ले के राजभर बस्ती में दुर्गा पूजा को दौरान हादसा हुआ।
डांस करते- करते अचानक बेहोश हो गया
पूजा पंडाल में रोज की तरह सोमवार की रात भी डीजे बज रहा था। डीजे के गीत पर कुछ लोग डांस कर रहे थे। लोरपुर ताजन के 32 वर्षीय मुलायम राजभर पुत्र धर्मराज राजभर भी डांस कर रहे थे। मुलायम अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसके गिरते ही हड़कंप मच गया। आनन फानन में मुलायम को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। परिजन ने बिना पोस्टमार्टम के ही युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
डांस करते वक्त हुई मौत
कौशांबी के भरवारी में अष्टमी की रात डीजे पर डांस करते करते एक युवक की मौत हो गई थी। देवी प्रतिमा के सामने डांस के दौरान अचानक युवक जमीन पर गिरकर अचेत हो गया और उसके प्राण निकल गए। इस घटना से उत्सव का माहौल मातम में बदल गया। एक दिन पहले ही राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अपने गृह राज्य गुजरात में गरबा में हो रही मौतों पर चिंता जताते हुए मौतों कारण पता करने का निर्देश अधिकारियों को दिया था।
इससे पहले भी हार्ट अटैक से घटना हो चुकी
इससे पहले नवरात्रि के दौरान गरबा डांस करते हुए भी 10 लोगों की हार्ट अटैक से मौत की खबरें आई हैं। इसी साल जनवरी के इंदौर में भी वर्कआउट के दौरान एक 55 साल के शख्स की मौत हो गई थी। इस घटना का तो वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। अब 52 साल के डीएसपी की मौत ने भी लोगों को चौंका दिया है। कहा जा रहा है कि वह शारीरिक तौर पर फिट थे। सिद्धांत सूर्यवंशी और राजू श्रीवास्तव जैसी सिलेब्रिटीज की भी जिम में वर्कआउट के दौरान ही मौत हुई थी। राजू श्रीवास्तव हार्ट अटैक के बाद लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
5 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
7 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
9 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
9 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
11 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
12 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
13 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
15 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines