हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

बरेली में विधायक के करीबी ने तोड़ी 7 किलोमीटर लंबी सड़क, बोला- मुझे मेरा कमीशन नही मिला, तो क्या करता

विज्ञापन

Bareilly News: बरेली में विधायक के करीबी ने सड़क निर्माण का कमीशन न मिलने की वजह से 7 किमी की सड़क को मिनटों में तहस- नहस कर दिया। दरअसल मामला बरेली के शाहजहांपुर का है। जहां स्थानीय विधायक के करीबी ने शाहजहांपुर में चल रहे सड़क निर्माण में कमीशन न मिलने की वजह से 7 किमी की सड़क को जेसीबी से खोदकर नष्ट कर दिया। साथ ही वहां मौजूद मशीनों में आग लगा दी। ठेकेदार ने ऐसा करने से मना किया, तो बदमाशों ने ठेकेदार के साथ मारपीट की। इस पर वहां मौजूद मजदूर आगे बढ़कर आये, तो स्थानीय नेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर मजूदरों के साथ भी मारपीट की।

आरोपी विधायक की सह पर करता गुंडागर्दी

गोरखपुर स्थित ठेकेदार शकुंतला सिंह ने पुलिस को बताया कि जगवीर सिंह खुद को स्थानीय विधायक का करीबी बताता है। कमीशन न मिलने की वजह से नेता सड़क नही बनाने दे रहा था। साथ ही 7 किमी. बनी हुई सड़क को जेसीबी से खोदकर बर्बाद कर दिया। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। सूचना पर जिलाधिकारी उमेश सिंह ने जांच शुरू कर दी है। शिकायत पर पुलिसकर्मी ने नाम न छापने की शर्त पर जिलाधिकारी को बताया कि मुख्य आरोपी जगवीर सिंह को अक्सर विधायक के साथ देखा जाता है। पुलिसकर्मी ने बताया कि आरोपी विधायक की सह पर पहले भी लोगों को परेशान करते पाया गया है।

कमीशन न मिलने की वजह से बर्बाद की सड़क

पुलिसकर्मी ने बताया कि सड़क निर्माण का बजट 12 करोड़ रुपये था। इस सड़क का एक स्थानीय नेता भारी कमीशन की मांग कर रहा था। कमीशन न मिलने वजह से जगवीर सिंह और सड़क ठेकेदार के बीच बहस भी हुई थी। ठेकेदार ने बताया कि जगवीर सिंह सड़क निर्माण में खलल डाल रहा था। मना करने पर मारपीट करने लगा। श्रमिकों के साथ भी मारपीट की। जगवीर सिंह और 15-20 अज्ञात व्यक्तियों पर सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

डीएम ने इस घटना पर कहा कि हम ऐसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस मामले में डीएम ने कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए ।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें