नोएडा में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, बदमाश स्कूटी छोड़कर भागे

Noida News: नोएडा में स्कूटी सवार बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाड़े एक युवक की सिर में गोली मारक हत्या कर दी। घटना के लोगों की भीड़ जुटने पर बदमाश स्कूटी को मौके छोड़कर भाग निकले।

Noida News, Noida Police, Latest News, Noida, नोएडा खबर, नोएडा, नोएडा पुलिस, ताजा खबर

नोएडा में युवक की हत्या के मौके पर लोगों की भीड़, इनसेट में मकान पर मौजूद पुलिस

Noida News: नोएडा में थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-12 में एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पुलिस के होश उड़ गए हैं। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मौके से बदमाशों की छूटी स्कूटी को कब्जे में लिया है।

सिर में गोली मारकर की हत्या

थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-12 स्थित डब्ल्यू ब्लॉक में स्कूटी सवार बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाड़े एक युवक की सिर में गोली मारक हत्या कर दी। घटना के लोगों की भीड़ जुटने पर बदमाश स्कूटी को मौके छोड़कर भाग निकले। इस घटना के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना सेक्टर-24 पुलिस और कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। मृतक की शिनाख्त ओमपाल सिंह भाटी निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है।

 

किराए पर लिया था मकान, जानकार हैं हत्यारोपी

इस संबंध में नोएडा जोन डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि मृतक की शिनाख्त हो चुकी है। वह मंगलवार को कुछ लोगों के साथ सेक्टर-12 में किराये पर मकान देखने आए थे। बुधवार को किराये पर लिए मकान साफ-सफाई कर रहे थे। इस बीच उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मृतक और हत्यारोपी पहले से एक-दूसरे को जानते थे। इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अन्य जानकारी साझा की जाएगी।

हाल ही में हुआ था थार कांड

सेक्टर 24 थाना क्षेत्र में ही हाल ही में थार कांड सामने आया था, जिसमें थार से एक युवक को ऐसी टक्कर मारी गई थी कि वह नाली में गिर पड़ा था। गनीमत रही थी कि उसकी जान नहीं गई थी। वीडियो सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से वायरल हुआ था कि मामले में SHO और चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ