नोएडा के 2,200 लोगों को 10 साल बाद राहत, मिलेगा आवासीय प्लॉट पर कब्जा

नोएडा में 2,200 किसानों के लिए राहत की खबर है, क्योंकि उनको अब उन प्लॉट्स पर कब्जा दिया जा रहा है, जिसके लिए वो पिछले कई सालों से इंतजार कर रहे थे। ये वही किसान हैं, जिनकी जमीन नोएडा के नए शहर के विकास के लिए ली गई थी।

Noida YEIDA farmers Sector 145

नोएडा प्राधिकरण लगातार विकास के लिए किसानों से जमीन खरीद रहा है। पिछले कई सालों में प्राधिकरण ने बहुत से किसानों को अच्छा मुआवजा देकर उनकी खेती की जमीन ली है। इन्हीं में से एक मामले में प्राधिकरण ने 2,200 किसानों को नोएडा एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर-145 में हाउसिंग प्लॉट दिए थे, लेकिन उनको इन प्लॉट्स पर कब्जा नहीं दिया गया था। लंबे समय के बाद अब किसानों को इन प्लॉट्स पर कब्जा दिया जा रहा है, जिसकी शुरुआत प्राधिकरण ने शनिवार से कर दी है।

विज्ञापन

‘किसानों को न हो कोई परेशानी’

नोएडा प्राधिकरण और भूमि मालिकों के बीच सभी लंबित कानूनी मामलों का निपटारा इलाहाबाद हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट द्वारा किया जा चुका है। इसके बाद ही प्राधिकरण ने किसानों को जमीन पर कब्जा देना शुरू किया है। इस पर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) लोकेश एम का कहना है कि ‘इसका फैसला यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया है कि किसानों को उनके प्लॉट पर कब्जा मिले। हमारा उद्देश्य यह है कि किसानों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।’ उन्होंने कहा कि ‘उन्हें उनके प्लॉट मिलें, क्योंकि उन्होंने इस नए शहर के विकास में हमारा साथ दिया है।’

विज्ञापन

काम हुआ शुरू

यह कदम 2,200 किसानों को 5 फीसदी आवासीय प्लॉट आवंटित करने से जुड़ा है। दरअसल, इन सभी किसानों की जमीन नोएडा शहर के विकास के लिए ली गई थी। शनिवार से ही सेक्टर-145 के बेगमपुर गांव में 31 हेक्टेयर जमीन पर काम शुरू कर दिया गया। प्लॉट की पहचान के लिए बाउंड्री पिलर लगा दिए गए हैं। अधिकारियों ने इस बात की भी पुष्टि की है कि यह जमीन अधिग्रहित की गई है, इस पर कोई स्थगन आदेश (Stay Order) नहीं है।

विज्ञापन

किसानों का कहना है कि ‘हम पिछले 10 सालों से प्लॉट के कब्जे का इंतजार कर रहे थे। दरअसल, किसानों को 2013-14 में प्लॉट का आवंटन किया गया था, लेकिन उस पर कब्जा नहीं मिल पाया था। इसके साथ ही अभी किसानों के मुआवजे से जुड़ा एक मामला अभी भी लंबित है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ