Noida News: नोएडा में एक निजी कंपनी के मालिक ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर शादी का झांसा देकर दो करोड़ रुपये हड़पने और कंपनी में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी हड़पने का आरोप लगाया है. मामले में पीड़ित की याचिका पर कोर्ट के आदेश के बाद सेक्टर-126 थाने में युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
15 साल पहले हुई मुलाकात
मूल रूप से बिहार निवासी और नोएडा में रहने वाले मोहन ने बताया कि वह रॉयल पीजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक हैं. उनकी मुलाकात करीब 15 साल पहले क्षमा राय नामक युवती से हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंधों में बदल गई.
प्यार में दी गई हिस्सेदारी, फ्लैट और कार भी दिलाई
मोहन का कहना है कि प्रेम संबंधों के चलते उन्होंने अपनी कंपनी की 50 फीसद हिस्सेदारी क्षमा राय के नाम कर दी. यही नहीं नोएडा में एक फ्लैट बुक कराया, जिसकी पूरी राशि उन्होंने ही चुकाई. इसके अलावा तोहफे में एक कार भी दी.
शादी का झांसा बन गया धोखे का कारण
मोहन ने आरोप लगाया कि क्षमा राय ने 12 वर्षों तक शादी का झांसा देकर उनसे करोड़ों रुपये ऐंठे. जब उन्होंने शादी की बात दोहराई, तो युवती ने साफ इनकार कर दिया. पीड़ित का दावा है कि युवती की नीयत शुरू से ही गलत थी और वह सिर्फ पैसे और प्रॉपर्टी के लिए उनके साथ रिश्ता बनाए हुए थी.
ये भी पढ़ें: नोएडा में IPS के खिलाफ एफआईआर, डाॅक्टर पत्नी का उत्पीड़न करने का आरोप
संबंधित खबरें
'बोलने के लिए बचा ही क्या', आजम खान का छलका दर्द, ED ने कोर्ट में किया पेश
28 mins ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
3 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
4 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
15 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
17 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
18 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
20 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
21 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
23 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines