Noida News: उत्तर प्रदेश के शहर नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में एक महिला का शव नाले में मिला है. सोशल मीडिया पर सूचना वायरल है कि महिला का निर्वस्त्र शव मिला है जिसके दोनों हाथ व गर्दन गायब है. पुलिस ने शव की पहचान करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
सेक्टर 82 कट का मामला
आज पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 82 कट के पास नाले में एक शव बह रहा है. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया गया. शव बाहर निकला तो उसकी गर्दन गायब थी और दोनों हाथ भी नहीं थे. पुलिस के पैर में बिछुवा मिला है. ऐसे में आशंका है कि वह शादीशुदा है.
रात के समय शव फेंकने की आशंका
जिस जगह पर शव मिला है रात के समय वहां पर सुनसान रहता है. ऐसे में आशंका है कि रात के समय ही शव को ठिकाने लगाने के मकसद से नाले में फेंका गया है. पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है.
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
एडिशनल डीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस मामले में जल्द ही शव की पहचान कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: नोएडा के नामी ट्रैवल इन्फ्लुएंसर की अमेरिका में मौत, टाॅप 100 में थे शामिल
संबंधित खबरें
यूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, SP में शामिल हुए धर्मेंद्र कश्यप
33 mins agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
3 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
3 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines