हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Noida News: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी गर्मी से राहत

Noida News: नोएडा में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. मंगलवार सुबह से ही आसमान पर घने काले बादलों का डेरा रहा और दिन चढ़ते ही नोएडा के क्षेत्रों में झमाझम बारिश ने दस्तक दे दी.

विज्ञापन

Noida News: नोएडा में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. मंगलवार सुबह से ही आसमान पर घने काले बादलों का डेरा रहा और दिन चढ़ते ही नोएडा के क्षेत्रों में झमाझम बारिश ने दस्तक दे दी. यह बारिश जहां गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आई, वहीं सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन कुछ घंटों के लिए अस्त-व्यस्त हो गया.

तापमान में गिरावट, लोगों ने ली राहत की सांस

बीते कई दिनों से बढ़ती गर्मी और चिपचिपी उमस से लोग परेशान थे. मंगलवार की बारिश ने तापमान में अचानक गिरावट दर्ज कराई और मौसम को सुहाना बना दिया. अधिकतम तापमान जहां 34-35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 26-29 डिग्री तक पहुंच गया.

हल्की बारिश का सिलसिला रहेगा जारी

मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक 2 अक्टूबर से बारिश में कमी आएगी, हालांकि आसमान में बादल बने रहेंगे. 3 और 4 अक्टूबर को मौसम आंशिक रूप से बादलभरा रहेगा, जबकि 5 अक्टूबर तक साफ आसमान देखने को मिलेगा. ह्यूमिडिटी 55 से 85 प्रतिशत तक बनी रहने की संभावना है, जिससे हल्की ठंडक के साथ वातावरण में नमी और ताजगी बनी रहेगी.

किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है बारिश

विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की विदाई से पहले आई यह बारिश किसानों के लिए भी लाभकारी साबित हो सकती है, विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहां देर से बोई गई फसलें अभी पानी की मांग कर रही थी.

ये भी पढ़ें: UP International Trade Show: 12,500 करोड़ का कारोबार, 5 लाख से अधिक दर्शक पहुंचे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें