Noida News: गाड़ियों पर वीआईपी नंबर पाने की होड़ इस कदर बढ़ गई है कि लोग अब इन नंबरों के लिए लाखों रुपये खर्च करने को तैयार हैं. नोएडा में शुरू हुई वाहन नंबरों की ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया के पहले ही दिन 0008 नंबर के लिए 11 लाख रुपये की सर्वाधिक बोली लगाई गई. यह बोली एक निजी कंपनी द्वारा लगाई गई है. नंबरों की बोली प्रक्रिया अभी दो दिन और चलेगी. ऐसे में बोली की रकम और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.
0001, 0007 और 0009 नंबरों की भी जबरदस्त मांग
वीआईपी नंबर 0001 के लिए 12 लोगों ने पंजीकरण कराया, लेकिन केवल 7 बोली में शामिल हुए. अब तक इस नंबर के लिए 9 लाख रुपये से अधिक की बोली लग चुकी है. इसी तरह 0007 और 0009 नंबरों की बोली भी 9 लाख रुपये से ऊपर पहुंच चुकी है.
1414 का भी क्रेज
0004 के लिए 4 लोगों ने बोली लगाई है. 1414 के लिए 3 लोगों ने दिलचस्पी दिखाई है. 6262 के लिए 2.62 लाख रुपये की बोली सामने आई है. इन आंकड़ों से साफ है कि शौक और स्टेटस सिम्बल के तौर पर वीआईपी नंबरों की मांग तेजी से बढ़ रही है.
फर्जी बोली की आशंका
उप संभागीय परिवहन अधिकारी सियाराम वर्मा ने बताया कि कुछ लोग फर्जी आईडी से बोली लगाकर प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं, जिससे विभाग को राजस्व की हानि होती है. ऐसे मामलों पर रोक लगाने के लिए शासन को प्रक्रिया को और कड़ा व पारदर्शी बनाने की सिफारिश की गई है. जो व्यक्ति या कंपनियां नीलामी में गड़बड़ी करते पाए जाएंगे, उन्हें चिन्हित कर ब्लैकलिस्ट किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में पशु व्यापारी की हत्या, गर्दन और अंगुली कटी मिली
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
11 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
19 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines