Noida News: नोएडा के थाना फेज-1 पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुल 15 चोरी की बाइक बरामद मिली है। इनमें से 5 वाहन नोएडा और दिल्ली के विभिन्न इलाकों से चोरी किए गए थे।
झुंडपुरा बॉर्डर से गिरफ्तारी
डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि आज बंटी और नसीम उर्फ कंचन को सेक्टर-8 नोएडा के झुंडपुरा बॉर्डर से एक चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ और जांच के दौरान दोनों ने वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद चोरी की 14 और वाहन बरामद किए गए।
ऐसे करते थे अपराध
जांच में सामने आया है कि गिरोह का सरगना बंटी है जो नोएडा-एनसीआर क्षेत्र स्थित रिहायशी कॉलोनियों, सोसाइटियों और कंपनियों के बाहर खड़े वाहनों को निशाना बनाता था। आरोपियों द्वारा पहले क्षेत्र की रेकी की जाती थी फिर मौका देखकर पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल या स्कूटी का लॉक तोड़कर उन्हें चोरी कर लिया जाता था।
सुरक्षित स्थान पर छिपाते थे
चोरी के बाद ये वाहन सुरक्षित स्थानों पर छिपा दिए जाते थे। समय आने पर उन्हें अपने साथियों की मदद से सस्ते दामों में बेच दिया जाता था। चोरी से प्राप्त पैसे से आरोपी अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करते थे।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में दहेज लोभियों के भेंट चढ़ी निक्की, पेट्रोल छिड़क उतारा मौत के घाट
संबंधित खबरें
आजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
5 mins agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
1 hr ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
2 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
5 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
6 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
7 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
8 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
11 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
18 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines