Noida News: सावन के पहले सोमवार को व्रत खोलने के लिए मंगाई वेज बिरयानी, निकला चिकन, जानें आगे क्या हुआ?

Noida News: नोएडा में सावन के पहले सोमवार पर व्रत खोलने के लिए वेज बिरयानी मंगाना युवक को भारी पड़ गया। ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप के माध्यम से मंगाई गई मशरूम पनीर वेज बिरयानी में चिकन निकलने से हड़कंप मच गया।

Veg Biryani

Noida News: नोएडा में सावन के पहले सोमवार पर व्रत खोलने के लिए वेज बिरयानी मंगाना युवक को भारी पड़ गया। ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप के माध्यम से मंगाई गई मशरूम पनीर वेज बिरयानी में चिकन निकलने से हड़कंप मच गया। नोएडा के सेक्टर 144 के इस मामले में पीड़ित ने बड़ा दिल दिखाया। रेस्टोरेंट मालिक के माफी मांगने पर उसने कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया है। हालांकि ऐसे मामले पूर्व में सलाखों तक पहुंच चुके है।

विज्ञापन

शक होने पर वीडियो किया वायरल

पीड़ित ने व्रत खोलने के लिए मशरूम पनीर वेज बिरयानी का ऑर्डर दिया था। जब भोजन करने बैठे तो स्वाद और बनावट से शक होने पर जांच की। जिसमें चिकन पाए जाने की पुष्टि हुई। इस पर उन्होंने तुरंत फूड विभाग और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्टोरेंट संचालक से पूछताछ की गई। रेस्टोरेंट मालिक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पीड़ित से माफी मांगी। उनका कहना था कि गलती से वेज ऑर्डर के स्थान पर नॉनवेज बिरयानी की डिलीवरी हो गई।

विज्ञापन

नहीं होती कोई जांच

यह ऐसा मामला है जिसमें पीड़ित ने कार्रवाई से मना कर दिया। हालांकि ऐसी घटनाएं आस्था से जुड़ी होती है। ऐसे में ऑनलाइन फूड डिलीवरी सिस्टम में एक प्रक्रिया जांच की भी होने चाहिए। जो आर्डर डिलीवरी के लिए दिए जाए उनको जांच के बाद ही भेजा जाना चाहिए। खास तौर पर जिस दिन कोई त्योहार या व्रत वाला दिन हो।

विज्ञापन

ऐसे मामले में मालिक जा चुका है जेल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। पीड़ित की तहरीर पर बिसरख थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी रेस्टोरेंट मालिक को पकड़ा था। ऐसे में इन मामलों पर अंकुश लगना जरूरी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ