Noida News: नोएडा के सेक्टर 37 बाॅटनिकल गार्डन के समीप उबर कैब ड्राइवर की गुंडई का वीडियो वायरल हुआ है. ग्रुरूग्राम की रहने वाली युवती ने नोएडा स्थित अपने ऑफिस जाने के लिए बॉटनिकल गार्डन से कैब बुक की थी. कैब में कुल 5 युवतियां सवार थी. सभी आपस में दोस्त थी. राइड शुरू होते ही ड्राइवर और युवतियों के बीच रास्ते को लेकर कहासुनी हो गई. बाद में यह मामला वीडियो के जरिये पूरे देश में वायरल हो गया है.
गाली की कर दी बौछार
युवती के मुताबिक ड्राइवर अचानक आपा खो बैठा और गाली की बौछार करने लगा. जब लड़कियों ने शांतिपूर्वक बात करने की कोशिश की तो ड्राइवर ने और ज्यादा आक्रामक होते हुए उन्हें धमकाना शुरू कर दिया. युवती ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा करते हुए लिखा कि ड्राइवर ने यहां तक कह दिया अगर तुझे मारकर जेल जाना पड़े, तो भी जाऊंगा.
ड्राइवर ने डिग्गी से निकाली रॉड, कैमरे में कैद हुई हरकत
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी ड्राइवर अपनी कार की डिग्गी खोलकर उसमें से एक रॉड निकालता है और लड़कियों की ओर बढ़ता है. वीडियो में वह बेहद गुस्से में गालियां देते हुए साफ दिखाई देता है. करीब 27 सेकंड की इस फुटेज में लड़कियां लगातार पीछे हटती नजर आ रही हैं.
रूट को लेकर शुरू हुई बहस
युवती ने बताया कि वे रोजाना यही रूट लेते हैं. उस दिन भी बॉटनिकल से ऑफिस जाते हुए उन्होंने ड्राइवर को सुझाव दिया कि भारी ट्रैफिक के चलते यू-टर्न लेने की बजाय अंडरपास से चला जाए. इस पर ड्राइवर ने बेहद बदतमीजी से जवाब दिया जो मैप दिखा रहा है वहीं से जाऊंगा, चुपचाप बैठो. जब पैसेंजर ने तमीज से बात करने की बात कही तो ड्राइवर आगबबूला हो गया और गाली-गलौज शुरू कर दी.
तेरी औकात क्या है
ड्राइवर ने युवती से कहा कि तेरी औकात क्या है, तेरे जैसी दस आती हैं काम करने के लिए. इसके बाद लड़कियों ने गाड़ी रोकने को कहा और राइड कैंसल कर दी. ड्राइवर यहीं नहीं रुका उसने गाड़ी से उतर कर डराने की कोशिश की और रॉड लेकर धमकाने लगा.
पुलिस ने ड्राइवर को दबोचा
वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा की सेक्टर 39 थाना पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया. पुलिस ने आरोपी कैब ड्राइवर ब्रजेश को धर दबोचा है. वह ग्रेटर नोएडा के हैबतपुर में किराए पर रहता है.
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में सांड ने महिला को पटका, हो गई मौत
संबंधित खबरें
'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 hr agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
3 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
13 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
16 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
17 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
19 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
19 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
21 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
21 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines