Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा शहर की सड़कों पर लापरवाही अब आम बात बन चुकी है। ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के तमाम प्रयासों के बावजूद लोग न सिर्फ मनमानी कर रहे है बल्कि सड़क सुरक्षा के नियमों को भी ठेंगा दिखा रहे है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी किए गए आंकड़े खुद इस बात की गवाही दे रहे है। नियमों की धज्जियां उड़ाने में सबसे आगे दो पहिया वाहन चालक है।
7 महीने में 16.5 लाख उल्लंघन
ट्रैफिक विभाग में दर्ज आंकड़ों के अनुसार पिछले 7 महीनों में कुल 16.5 लाख ट्रैफिक नियम उल्लंघन दर्ज किए गए। इनमें सबसे ज्यादा मामले दोपहिया वाहनों से जुड़े रहे। बिना हेलमेट चलने के करीब 9 लाख चालान काटे गए जो कुल उल्लंघनों का सबसे बड़ा हिस्सा है।
लाल बत्ती और ओवर स्पीडिंग बड़ी समस्या
बिना हेलमेट के बाद लाल बत्ती तोड़ने और ओवर स्पीडिंग के मामले सबसे अधिक पाए गए। हर दिन हजारों की संख्या में लोग जान जोखिम में डाल रहे है। खुद के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा भी खतरे में डाल रहे है।
हादसों में भी इजाफा
ट्रैफिक नियमों की अनदेखी का नतीजा सड़क हादसों के बढ़ते ग्राफ के रूप में सामने आ रहा है। बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष मई तक सड़क दुर्घटनाओं में करीब पांच प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। यह तब है जब सरकार और प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान ठंडे बस्ते में
ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा बीते महीनों में नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान चलाया गया था। पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के पेट्रोल न देने की सख्त हिदायत थी। अब सामने आया है कि कई पेट्रोल पंपों पर अब भी बिना हेलमेट के लोगों को ईंधन दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: हाईटेक जिले के गांवों की सफाई के लिए सेतु बना यमुना प्राधिकरण, जानें किसका हुआ गठन
संबंधित खबरें
सीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
18 mins ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
4 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
14 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
15 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
17 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines