Noida News: नोएडा शहर को जाम मुक्त और पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने पहल की है। प्राधिकरण ने शहर के प्रमुख ट्रैफिक मार्ग और चौराहों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से युक्त मॉडल के रूप में विकसित करने की विस्तृत कार्य योजना तैयार की है। इसके लिए सिंगापुर व न्यूयार्क के चैराहों की डिजाइन तकनीक अपनाई जाएगी। योजना का उद्देश्य न केवल यातायात की भीड़ को नियंत्रित करना है बल्कि आम जनता, विशेषकर पैदल चलने वालों को सुगम और सुरक्षित मार्ग प्रदान करना भी है।
मल्टी यूटिलिटी जोन के रूप में बनेंगे पाथवे
इस परियोजना के तहत प्रमुख चौराहों को कंपलीट रोड की अवधारणा पर आधारित बनाया जाएगा। वाहन चालक, साइकिल सवार, पैदल यात्री और दिव्यांग सभी के लिए अलग-अलग सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। योजना के अनुसार पैदल यात्रियों को मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच चलने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके लिए मल्टी यूटिलिटी जोन (एमयूजेड) के रूप में विशेष पाथवे बनाए जाएंगे, जिन पर न कोई बाधा होगी और न ही कोई अतिक्रमण।
पुलिस कमिश्नर व सीईओ की पहल
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डाॅक्टर लोकेश एम और पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह स्वयं इन ट्रैफिक स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण के बाद इन स्थानों का ड्राइंग और डिजाइन फाइनल किया जाएगा। शुरुआती चरण में सेक्टर-57 और सेक्टर-37 स्थित बॉटेनिकल गार्डन चौराहों को प्राथमिकता दी गई है, जहां इस योजना का प्रस्तुतीकरण कंसल्टेंट कंपनी द्वारा प्रस्तुत किया गया है।
पाथवे किनारे होंगी यह सुविधा
मॉडल चैराहों में पाथवे के किनारे साइनेज बोर्ड, लाइटिंग पोल, बेंच, डस्टबिन जैसी सुविधाएं होंगी। सड़क के दोनों ओर हरियाली विकसित की जाएगी। साथ ही नाले, बिजली की लाइनें और अन्य सेवाएं भूमिगत की जाएंगी ताकि सौंदर्यीकरण और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित हो सके।
दिव्यांग का विशेष ध्यान
योजना में दिव्यांग जनों का भी विशेष ध्यान रखा गया है। पाथवे में रैंप, बोलार्ड और अन्य सहायक उपकरण लगाए जाएंगे ताकि उन्हें किसी भी तरह की असुविधा न हो। इसके अलावा ग्रीन बेल्ट के बीच जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाएगी और वहां कियोस्क लगाए जाएंगे ताकि लोग स्ट्रीट फूड और फूड कोर्ट का भी आनंद ले सकें।
2 साल पहले बनी माॅडल रोड
कार्ययोजना को बल उस सकारात्मक प्रतिक्रिया से मिला है जो दो वर्ष पूर्व नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास बने मॉडल रोड को मिली थी। वहां 1.2 किलोमीटर के हिस्से को सुंदर, सुविधाजनक और तकनीकी रूप से उन्नत बनाकर जनता के लिए प्रस्तुत किया गया था।
यातायात व्यवस्था सुधरेगी
नोएडा प्राधिकरण उसी मॉडल को आगे बढ़ाते हुए पूरे शहर के ट्रैफिक मार्ग और चौराहों को एक नए रूप में विकसित करने जा रहा है। यह परियोजना न केवल शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने में मदद करेगी बल्कि एक सुरक्षित, स्मार्ट और जीवंत शहरी वातावरण का निर्माण भी सुनिश्चित करेगी।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में समस्याओं की भरमार, बिल्डर भर रहे जेब, निवासियों पर पड़ रही मार
संबंधित खबरें
4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 hr agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
4 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
14 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
15 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
16 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines