Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में समस्याओं की भरमार, बिल्डर भर रहे जेब, निवासियों पर पड़ रही मार

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक ईकोविलेज 1, अजनारा होम्स, लाॅ रेजिडेंसिया, गैलेक्सी राॅयल समेत कई अन्य सोसायटी के बेसमेंट में पानी भर गया है। ईकोविलेज 1 के निवासियों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

Water In Basement Greater Noida

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक ईकोविलेज 1, अजनारा होम्स, लाॅ रेजिडेंसिया, गैलेक्सी राॅयल समेत कई अन्य सोसायटी के बेसमेंट में पानी भर गया है। ईकोविलेज 1 के निवासियों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। एक दर्जन से अधिक गाड़ियां पानी में डूब गई है। बेसमेंट में तालाब जैसी स्थित बन गई है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि बिल्डर जेब भर रहे है और निवासियों पर मार पड़ रही है।

विज्ञापन

कौन देगा गाड़ी खराब का खर्च
निवासियों ने सवाल किया है कि ईकोविलेज 1 सोसायटी में एक दर्जन से गाड़ियां पानी में डूब गई। सभी गाड़ियों में तकनीकी खराबी आ गई है। गाड़ी स्टार्ट नहीं हो रही है। ऐसे में गाड़ियों में मोटा खर्च लगेगा। निवासियों ने सवाल उठाया है कि गाड़ी का खर्च कौन देगा। इसका जवाब अभी तक निवासियों को नहीं मिला है।

विज्ञापन

हर साल होती है समस्या
बारिश के मौसम में हर साल इस तरह की समस्या सोसायटी में होती है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में रहने वाले लोगों के सामने कई तरह की चुनौती है। एक तरफ उनको भारी भरकम मेंटेनेंस देना पड़ता है, दूसरी तरफ सुविधा के नाम पर उनको परेशान किया जाता है। बेसमेंट में पानी भरने की समस्या अब आम हो गई है।

नहीं होता समाधान
सोसायटी में होने वाली इस तरह की समस्या का समाधान समय पर नहीं हो पाता है। इस वजह से निवासियों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। निवासियों ने सुरक्षा आडिट की मांग की है। सुरक्षा आडिट होने से उनको पता चल सकेगा कि जिस बिल्डिंग में वह रहे है वह सुरक्षित है या नहीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ