नोएडा में रोजाना ट्रैफिक जाम से परेशान होने वाले लोगों के लिए एक बड़ी और राहतभरी खबर सामने आई है. शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में शामिल रजनीगंधा चौक को अब जल्द ही जाम से मुक्ति मिल सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा प्राधिकरण ने रजनीगंधा चौक से सेक्टर 57 और आगे सेक्टर 60 तक एलिवेटेड रोड बनाने की योजना को आगे बढ़ा दिया है. करीब 5.4 किलोमीटर लंबी इस महत्वाकांक्षी परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 700 करोड़ रुपये बताई जा रही है. हाल ही में आईआईटी रुड़की ने इस परियोजना की फिजिबिलिटी रिपोर्ट प्राधिकरण को सौंप दी है, जिससे इसके निर्माण का रास्ता और साफ हो गया है. यह सड़क तैयार होने के बाद लाखों लोग जो रोजाना इस रूट से यात्रा करते हैं, वह आसानी से बिना रुके और बिना सिग्नल के सफर कर सकेंगे.
यह भी पढ़ें: नोएडा वालों की बल्ले-बल्ले! यहां बनेगा डायमंड शेप का अनोखा फ्लाईओवर, बिना रुके दौड़ेंगी
जल्द शुरू हो सकती है प्रोजेक्ट की प्रक्रिया
कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक अब इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी. प्राधिकरण ने इसके लिए आईआईटी रुड़की को जिम्मेदारी सौंपी है और लगभग 2.5 करोड़ रुपये का शुल्क भी दिया गया है. प्रोजेक्ट इंजीनियर कपिल देव ने बताया कि यह एलिवेटेड रोड शहर में ट्रैफिक के दबाव को कम करने और आवागमन को आसान बनाने में अहम भूमिका निभाएगी. अधिकारियों का कहना है कि अगले दो से तीन महीनों में डीपीआर तैयार होने के बाद निर्माण एजेंसी का चयन किया जाएगा और फिर परियोजना पर काम शुरू किया जा सकेगा.
रजनीगंधा चौक के जाम से मिलेगी राहत
रजनीगंधा चौक नोएडा का ऐसा महत्वपूर्ण जंक्शन है जहां DND फ्लाईवे, सेक्टर 18, सेक्टर 16 और सेक्टर 12 की ओर से आने वाला ट्रैफिक एक साथ पहुंचता है. सुबह और शाम के समय यहां वाहनों की लंबी कतारें आम बात हैं. प्रस्तावित एलिवेटेड रोड सेक्टर 3, 10, 12, 22 और 57 के ऊपर से होकर गुजरेगी, जिससे वाहन चालकों को नीचे की भीड़भाड़ वाली सड़कों से बच सकेंगे. अधिकारियों के मुताबिक इस कॉरिडोर को आगे चलकर विश्वकर्मा रोड के रास्ते सेक्टर 60 तक बढ़ाने की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है. इससे दिल्ली, नोएडा, खोड़ा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच सफर और ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगा.
लंबे समय से चल रहा है ये प्रोजेक्ट
इस प्रोजेक्ट की दिलचस्प बात यह है कि इस परियोजना की घोषणा करीब दस साल पहले की गई थी. साल 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसका शिलान्यास भी किया था, लेकिन बाद में विभिन्न कारणों से यह योजना आगे नहीं बढ़ सकी. हालांकि, अब एक बार फिर यह परियोजना तेजी से आगे बढ़ती दिखाई दे रही है. यह नोएडा की चौथी बड़ी एलिवेटेड रोड परियोजना होगी. इससे पहले सेक्टर 18 से सेक्टर 60 को जोड़ने वाली नोएडा एलिवेटेड रोड और सेक्टर 49 से सेक्टर 83 तक की भंगेल एलिवेटेड रोड तैयार हो चुकी हैं, जबकि चिल्ला एलिवेटेड रोड पर काम जारी है. अधिकारियों का मानना है कि नई एलिवेटेड रोड बनने से न सिर्फ ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि शहर की कनेक्टिविटी और विकास को भी नई तेजी मिलेगी.
यह भी पढ़ें: अलीगढ़-मुरादाबाद यात्रियों का सफर होगा अब और भी आसान! NHAI ने 33 किमी लंबे नए हाई-
संबंधित खबरें
प्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 hr agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
2 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
2 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
2 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
3 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
4 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
7 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
17 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines