Noida Traffic Police Issued Advisory For Dussehra: अगर आप दशहरा के दिन नोएडा में रहते हैं या यहां घूमने आने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। नोएडा में दशहरा के दिन कई रास्ते बंद रहने वाले है। इसके लिए नोएडा पुलिस की तरफ से ट्रैफिक डायवर्जन का अपडेट प्लान जारी किया गया है। अपडेट प्लान के अनुसार दशहरा के दिन नोएडा के कई रास्ते बंद रहेंगे। वहीं कुछ रास्तों पर वन वे ट्रैफिक चलेगा। ऐसे में अगर आप भी दशहरा के दिन नोएडा घूमने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार नोएडा ट्रैफिक पुलिस का अपडेट प्लान जरूर देख लें।
दोपहर 2 बजे से लागू होगा डायवर्जन
इस साल दशहरा 24 अक्टूबर को मनाया जाएगे। दशहरा के जश्न के दौरान जगह- जगह रावण दहन किया जाएगा और मेले लगेंगे। ऐसी जगहों पर होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। पुलिस द्वारा जारी किया गया ये डायवर्जन दोपहर दो बजे लागू होगा, जो देर रात तक जारी रहेगा। डायवर्जन के जरिए पुलिस ने कुछ वैकल्पिक रास्ते भी सुझाए हैं।
डीसीपी की घोषणा
इस बात की घोषणा करते हुए डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने लोगों को बताया कि अगर किसी को रास्ते में ट्रैफिक की दिक्कत होती है तो वो ट्रैफिक पुलिस के हेल्प लाइन नंबर- 9971009001 से संपर्क कर सकता है।
बंद रहेंगे ये रास्ते
डीसीपी ट्रैफिक के मुताबिक, दशहरा के दिन सेक्टर-22, 23 और 54 तिराहे से एडोब चौराहे की ओर वाहनों के जाने पर रोक रहेगी। वहीं, सेक्टर 20, 21, 25 और 26 जलवायु विहार से सेक्टर-21-25 स्पाईस मॉल की ओर जाने वाला रास्ता भी बंद रहेगा। कोस्ट गार्ड तिराहा सेक्टर-24 से एनटीपीसी अंडरपास के ऊपर यू-टर्न लेने पर रोक रहेगी।
खुले रहेंगे ये रास्ते
हालांकि, सेक्टर-12-22-56 तिराहे से रजनीगंधा चौराहे से मेट्रो अस्पताल की ओर जाने वाला रास्ता खुला रहेगा। सेक्टर-8, 10, 11, 12 चौराहा होते हुए हरौला झुंडपुरा के रास्ते भी वाहनों के लिए खुले रहेंगे। इसके अलावा स्पाईस मॉल, एडोब चौक की ओर जाने के लिए जलवायु विहार चौराहा, सेक्टर-31-25 चौराहा, गिझौड़ चौक के रास्ते खुले रहेंगे।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
33 mins agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
1 hr ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
3 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
4 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
6 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
16 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
17 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
18 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines